26.8 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसंप्रेक्षण गृह, गुमला में कला एवं संगीत कक्षा का शुभारंभ

संप्रेक्षण गृह, गुमला में कला एवं संगीत कक्षा का शुभारंभ

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

किशोरों के सर्वांगीण विकास हेतु रचनात्मक मंच उपलब्ध

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में संप्रेक्षण गृह, गुमला में आज शनिवार को सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा ललन कुमार रजक द्वारा कला एवं संगीत कक्षा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य संप्रेक्षण गृह में आवासित किशोरों को संगीत एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा ने कहा कि संप्रेक्षण गृह में सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगीत से जुड़ाव मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है, आत्मविश्वास बढ़ाता है तथा किशोरों को हुनरमंद बनाकर भविष्य में कैरियर निर्माण में सहायक सिद्ध हो सकता है।
उन्होंने कहा कि इन कक्षाओं के माध्यम से किशोरों को सकारात्मक अभिव्यक्ति का अवसर मिलेगा, जिससे उनके व्यक्तित्व विकास, भावनात्मक संतुलन एवं सामाजिक पुनर्वास की दिशा में सार्थक प्रगति सुनिश्चित की जा सकेगी।

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अमर कुमार ने बताया कि संगीत शिक्षक की आवश्यकता लंबे समय से अनुभव की जा रही थी। अब संगीत कक्षा के साथ-साथ बच्चों को इंग्लिश स्पोकन एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि उन्हें रचनात्मक एवं सकारात्मक गतिविधियों में संलग्न रखा जा सके।

इस अवसर पर विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी सहित संप्रेक्षण गृह के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने इस पहल को किशोरों के मानसिक, भावनात्मक एवं रचनात्मक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading