21.3 C
Ranchi
Thursday, March 19, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaबदरी पंचायत में सोलर प्लांट का उद्घाटन एवं महिला सम्मेलन का आयोजन,...

बदरी पंचायत में सोलर प्लांट का उद्घाटन एवं महिला सम्मेलन का आयोजन, विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उप विकास आयुक्त, गुमला दिलेश्वर महत्तो द्वारा घाघरा प्रखंड अंतर्गत बदरी पंचायत में बायाफ संस्था एवं एचडीएफसी बैंक के सहयोग से निर्मित सोलर प्लांट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महिला बाल विकास संस्था के 18वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सम्मेलन में भी सहभागिता की गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भरता, आजीविका संवर्धन एवं सामुदायिक विकास के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने एवं सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके उपरांत उप विकास आयुक्त द्वारा बदरी पंचायत में संचालित मनरेगा योजना अंतर्गत बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना का निरीक्षण किया गया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं मध्य विद्यालय बदरी का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन एवं समयबद्ध पूर्णता पर विशेष बल दिया गया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading