35.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaहर्ष उल्लास के साथ गुमला में ईद का पर्व मनाया गया, मांगी...

हर्ष उल्लास के साथ गुमला में ईद का पर्व मनाया गया, मांगी गई अमन चैन की दुआ

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह में मौलाना इनाम रब्बानी द्वारा एक बड़ी जमात को ईद की नमाज पढ़ाई गई इस मौके पर उन्होंने शहर गुमला, अपना झारखंड राज्य और भारत देश में अमन शांति और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी गई उन्होंने कहा कि ईद हमें खुशी का पैगाम देता है इस दिन सभी गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले मिलकर ईद की खुशी बाटी जाति है हम सब मिलकर आपस में भाईचारा प्रेम का जो संदेश हमारे प्यारे नबी हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम ने जो दिया है उसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया के सदर द्वारा अंजुमन से संबंधित जो कार्य किया जा रहे हैं उसकी उन्होंने संक्षेप में बातें रखते हुए कहा है कि जो भी कार्य जामा मस्जिद मोती मस्जिद गुमला कब्रिस्तान और जो जामा मस्जिद के सामने मार्केट कंपलेक्स तामीर कराई जा रही है जो भी कार्य आज तक हुआ है गुमला की अवाम का मदद से हुआ है और निरंतर आगे भी समाज के लिए गरीब बेसहारा महिलाओं के लिए बढ़ चढ़कर कार्य किया जाएगा, ईद के मौके पर मुस्लिम मोहल्ले में हर तरफ रौनक और चहल-पहल देखी गई खासकर छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया ईद के मौके पर गुमला शहर के विभिन्न मस्जिदों में एवं सिसई रोड स्थित ईदगाह में श्रद्धा और एतराम के साथ हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश करते हुए एक दूसरे को गले लगाए ईद की तैयारी को लेकर अंजुमन इस्लामिया गुमला तथा जिला प्रशासन द्वारा विधि व्यवस्था सफाई पानी बिजली का समुचित व्यवस्था की गई थी सुबह 6:00 से ही गुमला रांची मार्ग को बड़ी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया था, 1* मदरसा इस्लामिया फैज़ ए आम सिसई रोड गुमला में सबसे पहली जमात सुबह 7:00 बजे पढ़ी गई जिसकी इमामत हाफिज रुस्तम साहब ने किया,

2* मस्जिद रजा ए हबीब रजा कॉलोनी गुमला में 7:30,3* जनाब तनबीरूल हसन साहब, 3*मस्जिद ए जैनब में 7:30 बजे जनाब कारी मसीहुद्दीन साहब,4*कादरिया मस्जिद गौसनगर गुमला में 7:45 बजे,मुफती कासिद रजा नईमी साहब 5* मस्जिद गौसुलवरा आजाद बस्ती गुमला में 8:00 हाफिज सद्दाम हुसैन साहब,6* मस्जिद ए होदा हुसैन नगर गुमला में 8:00 बजे कारी आफताब 7* मस्जिद रजा ए मुस्तफा 8:30 इमामत साकिर रजा नूरी साहब,8* मस्जिद फैजाने रजा में 8:30 बजे मौलाना अशरफ रजा साहब 9* मक्का मस्जिद सिसई रोड गुमला 8:30 कारी शोऐब साहब,10* गौसिया मोती मस्जिद बाजार टांड गुमला में 8:45 बजे हाफिज जाहिद रजा 11* मदीना मस्जिद आजाद बस्ती गुमला में 9:00 मुफ्ती जमशेद साहब 12* जामा मस्जिद थाना रोड गुमला में 9:00 , हाफिज नैयर आजम साहब द्वारा ईद की नमाज पढ़ाई गई और खास दुआ अमन चैन और भाईचारा के लिए मांगी गई


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading