30.2 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaआगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को लेकर विशेष बैठक आयोजित

आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को लेकर विशेष बैठक आयोजित

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित एवं समावेशी बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में अर्हताधारी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने, मृत, स्थानांतरित एवं दोहरे नामों की पहचान कर आवश्यक संशोधन करने तथा सभी पात्र नागरिकों का नाम सूची में सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। पुनरीक्षण कार्य के दौरान बीएलओ, सुपरवाइजरों एवं संबंधित पदाधिकारियों को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखने तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं तक पहुँच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में यह भी कहा गया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान घर-घर सत्यापन, दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निष्पादन तथा युवाओं, महिलाओं एवं नए मतदाताओं के नामांकन पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करें, ताकि जिले की मतदाता सूची अधिक सशक्त, अद्यतन एवं विश्वसनीय बन सके।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा पुनरीक्षण कार्यक्रम को अभियान मोड में संचालित करें।
बैठक में डीसीएलआर गुमला सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार, एसडीओ गुमला राजीव नीरज, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन कार्य से जुड़े कर्मी, विभिन्न राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधि, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading