32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaघरेलू रसोई गैस संकट के समाधान हेतु गुमला में शिकायत निवारण कोषांग...

घरेलू रसोई गैस संकट के समाधान हेतु गुमला में शिकायत निवारण कोषांग का गठन

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों विशेषकर अमेरिका-ईरान के बीच उत्पन्न तनाव के कारण घरेलू/रसोई गैस आपूर्ति पर पड़े प्रभाव को देखते हुए आम उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में, जिला प्रशासन, गुमला द्वारा रसोई गैस शिकायत निवारण कोषांग का गठन किया गया है।

यह कोषांग जिला स्थापना शाखा, गुमला में कार्यरत रहेगा, जहाँ आम नागरिक प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक (राजपत्री/रविवारीय अवकाश को छोड़ कर) अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कराने हेतु निर्धारित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं अथवा राशन कार्ड की छायाप्रति के साथ अपना आवेदन सीधे कोषांग में जमा कर सकते हैं।

कोषांग के वरीय प्रभारी
कोषांग के वरीय प्रभारी के रूप में संगीता केरकेट्टा, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, गुमला को नामित किया गया है।

कर्मियों की प्रतिनियुक्ति (दिनवार)

🔹 सोमवार एवं मंगलवार:
मनीष कुमार भगत, लिपिक, जिला पंचायत राज कार्यालय – 9835854217
संदीप उराँव, लिपिक, जिला भू-अर्जन कार्यालय – 7763979688

🔹 बुधवार एवं गुरुवार:
अरविन्द कुमार राय, लिपिक, जिला निर्वाचन शाखा – 9835998466
धनंजय कुमार साय, लिपिक, जिला सामान्य शाखा – 9798762109

🔹 शुक्रवार एवं शनिवार:
सुबोध भगत, लिपिक, जिला नजारत शाखा – 9572481831
अलकेश राज, लिपिक, जिला राजस्व कार्यालय – 8340946811

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि रसोई गैस से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर घबराएं नहीं, बल्कि निर्धारित माध्यमों से अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading