35.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त ने जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच आईडी कार्ड...

उपायुक्त ने जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच आईडी कार्ड वितरण किया, और उक्त आईडी कार्ड को अनिवार्य रूप से पहन कर रहना होगा

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। समाहरणालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बीच पहचान पत्र (आईडी कार्ड ) का वितरण किया ।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आईडी कार्ड से सरकारी कार्यों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों की पहचान स्पष्ट रूप से सुनिश्चित होगी, जिससे आम नागरिकों को सही पदाधिकारी तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाएगी, बल्कि कार्यों में निष्पक्षता एवं जवाबदेही को भी मजबूती प्रदान करेगी।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यस्थल पर आईडी कार्ड का नियमित उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास और बेहतर समन्वय स्थापित हो सकें l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading