30.2 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में शादी से लौट रहे वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

गुमला में शादी से लौट रहे वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

दो की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, एक को राँची रिम्स किया गया रेफर, अन्य घायल गुमला सदर अस्पताल में इलाजरत

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित कुरकुरा थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त बस लचरा गढ़ से शादी समारोह से लौट रहा था इसी क्रम में बस चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस दुर्घटना हो गई। घटनास्थल पर उपस्थित प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि उक्त बस योगेंद्र महतो के पुत्र तुच्छी महतो के शादी समारोह संपन्न होने के बाद लचरागढ से वापस आ रहा था, इसी क्रम में उक्त बस तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस दुर्घटनाग्रस्त हो गया, उक्त घटना में कई लोग घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, दुर्घटनाग्रस्त वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, फलस्वरूप दो बाराती की दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ,और बस में सवार एक बाराती को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है l जबकि उक्त दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार, दो बाराती, टाटी भंडार टोली निवासी 28 वर्षीय साहिल भेंगरा और 50 वर्षीय चंद्र महतो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, कामडरा उप स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक सुनील खलखो ने दोनों की मौत की पुष्टि की हैं। वहीं, 30 वर्षीय सामुएल भेंगरा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है, उक्त बाराती गाड़ी में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं थी , जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की छुट्टी दे दी गई। परिजनों के अनुसार, सभी लोग योगेंद्र महतो के पुत्र तुच्छी महतो की शादी में शामिल होकर लचरा गढ़ से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

उक्त घटना की सूचना मिलते ही कुरकुरा थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपने दल बल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर कुरकुरा थाना के एसआई संजय रजक ने उक्त दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु सदर अस्पताल गुमला के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद उक्त दोनों शवों को उसके परिजनों को सौप दिया गया l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading