32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में ‘स्कूल रूआर अभियान’ को मिली गति, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं...

गुमला में ‘स्कूल रूआर अभियान’ को मिली गति, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं स्थानीय वार्ड कमिश्नर ने मिलकर कराया नामांकन

गुमला ब्यूरो प्रमुख- गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में झारखंड शैक्षिक सत्र 2026–27 के लिए चल रहे ‘स्कूल रूआर अभियान’ के तहत गुमला जिले में नामांकन अभियान को तेज गति मिल रही है। जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक स्तर पर नव नामांकन एवं ड्रॉपआउट बच्चों के पुनः नामांकन के लिए विशेष पहल की जा रही है।

इसी क्रम में आज जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने स्वयं गुमला सदर स्थित राजकीयकृत कन्या प्राथमिक विद्यालय, प्रखंड मुख्यालय गुमला में बच्चों का नामांकन कर अभियान को नई दिशा दी। इस अवसर पर वार्ड कमिश्नर नेहा लकड़ा भी उपस्थित रहीं और नामांकन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग किया।

वार्ड कमिश्नर द्वारा अपने क्षेत्र के विद्यालयों विद्यालय जाने योग्य बच्चों के नामांकन एवं ड्राप आउट रोकने हेतु समर्पित भाव से प्रयास किए जा रहे हैं ।

आज जिला शिक्षा अधीक्षक एवं वार्ड कमिश्नर द्वारा नामांकित बच्चों के विवरण निम्न हैं ।

जानकी कुमारी (कक्षा 1)

ऋषि का असुर (कक्षा 1)

अनुष्का असुर (के.जी.)

जिला शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी, बीआरपी, सीआरपी एवं विद्यालयों के शिक्षक इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। घर-घर संपर्क कर बच्चों को स्कूल से जोड़ने तथा पढ़ाई से दूर हुए बच्चों को पुनः नामांकित करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का नामांकन नजदीकी विद्यालय में अवश्य कराएं, ताकि हर बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सके।

यह अभियान शिक्षा के अधिकार को सुनिश्चित करने और जिले में शत-प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading