32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त ने किया स्व - गणना, आमजन से सक्रिय भागीदारी की अपील

उपायुक्त ने किया स्व – गणना, आमजन से सक्रिय भागीदारी की अपील

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी दिलेश्वर महत्तो द्वारा स्वयं अपनी स्व-गणना (Self Enumeration) की गई। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से भी इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण, अर्थात् मकान सूचीकरण कार्य, राज्य में दिनांक 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसके पूर्व 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया अत्यंत सरल एवं सुगम है, जिसे कोई भी नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर आसानी से पूरा कर सकता है। उपायुक्त ने स्वयं स्व-गणना कर इसकी सहजता का अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह समय की बचत के साथ-साथ जनगणना प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सटीक बनाता है।

उपायुक्त ने गुमला जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित अवधि के भीतर स्व-गणना अवश्य करें एवं इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading