32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिले के सभी पंचायतों में पेंशन योजनाओं का भौतिक सत्यापन कार्य जारी

जिले के सभी पंचायतों में पेंशन योजनाओं का भौतिक सत्यापन कार्य जारी

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य प्रायोजित पेंशन योजनाओं सहित मुख्यमंत्री मंईया सम्मान पेंशन योजना के लाभुकों के लिए चलाया जा रहा विशेष भौतिक सत्यापन अभियान जिले के सभी पंचायतों में निरंतर जारी है।

जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक पात्र लाभुक का समयबद्ध एवं पारदर्शी सत्यापन हो, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंच सके। इसके तहत पंचायत स्तर पर नामित नोडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में टीमों द्वारा ग्रामवार एवं पंचायतवार डोर-टू-डोर जाकर सत्यापन कार्य किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत लाभुकों के आधार एवं मोबाइल नंबर का सत्यापन कर संबंधित पोर्टल पर अद्यतन किया जा रहा है। साथ ही निर्धारित मानकों के अनुसार अयोग्य लाभुकों की पहचान कर विलोपन की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है, जिससे योजनाओं की पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके।

जिला प्रशासन ने सभी लाभुकों से अपील की है कि वे सत्यापन कार्य में सहयोग करें तथा संबंधित टीम को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं। लाभुक अपने नजदीकी पंचायत अथवा प्रखंड कार्यालय में जाकर भी अपना सत्यापन सुनिश्चित करा सकते हैं।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading