30.2 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaविद्यालयों में छात्रों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष आधार शिविर का...

विद्यालयों में छात्रों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष आधार शिविर का आयोजन

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन कार्य को पूर्ण करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले में 05 से 15 वर्ष आयु वर्ग के 27,038 तथा 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 26,246 छात्र-छात्राओं का बायोमेट्रिक अपडेट लंबित है।

इस महत्वपूर्ण कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए दिनांक 04 मई 2026 से 16 मई 2026 तक संबंधित विद्यालयों में आधार अपडेट शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर का समय प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक निर्धारित किया गया है, जहां विद्यालयवार रोस्टर के अनुसार छात्रों का बायोमेट्रिक अपडेट किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ आधार ऑपरेटरों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार शिविर स्थलों पर ससमय उपस्थित कराना सुनिश्चित करें, ताकि कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित विद्यालय में उपस्थित होकर आधार बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। यह प्रक्रिया छात्रों की पहचान सत्यापन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन से भी अपेक्षा की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि निर्धारित अवधि में शत-प्रतिशत बायोमेट्रिक अपडेट का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading