37.5 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaपूर्व चैंबर सचिव के घर से अज्ञात चोरों द्वारा 11.70 लाख की...

पूर्व चैंबर सचिव के घर से अज्ञात चोरों द्वारा 11.70 लाख की नगद चोरी

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित डीएसपी रोड स्थित चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के पूर्व सचिव दिलीप गुप्ता के घर में अज्ञात चोरों ने सेन्धमारी कर की चोरी । बताया जाता है कि चोरों ने घर से 11 लाख 70 हजार रुपए नगद और लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। यह घटना तब हुई जब दिलीप गुप्ता इलाज के लिए रांची गए हुए थे। सोमवार सुबह 7 बजे पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा हुआ देखा और दिलीप गुप्ता को इसकी सूचना दी। घर लौटने पर उन्होंने पाया कि मुख्य दरवाजे और गोदरेज के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें चोरी का एहसास हुआ।

दिलीप गुप्ता के अनुसार, चोरों ने गोदरेज में रखे उनके लगभग सात लाख 70 हजार रुपए नगद और सरिता गुप्ता के 4 लाख रुपए नकद चुरा लिए। इसके अलावा, सोने के तीन चेन, कान के तीन जोड़े, तीन अंगूठियां, एक मांग टीका, एक ढोलना, एक जितिया, सोने के कान के दो अन्य जोड़े, चांदी के एक जोड़ा पायल और दो जोड़े बिछिया की भी चोरी हो गए हैं।

दिलीप गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ गुमला सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दिलीप गुप्ता ने उक्त मामला दर्ज करते हुए, पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई कर चोरी हुए उक्त सभी नकद और जेवरात की बरामदगी की मांग की है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading