गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण, पेयजल, आवास एवं आजीविका सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर
गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने जारी प्रखंड अंतर्गत मेराल पंचायत के सुदूरवर्ती एवं अंतिम गांव सकतार के विभिन्न टोलों का व्यापक दौरा किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का आकलन करना एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना रहा।
भ्रमण के दौरान उपायुक्त सबसे पहले सकतार गांव के कुदर टोला पहुँचे, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। ज्ञात हुआ कि सकतार में कुल 60 परिवार निवास करते हैं, जिनमें 26 परिवार विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह ( पीवीटीजी ) आदिम जनजाति कोरबा समुदाय से संबंधित हैं।
ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पेयजल संकट को अपनी प्राथमिक समस्या के रूप में रखा। इस पर उपायुक्त ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को योजना तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर ममता वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया।
महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा मल्टी पर्पस कम्युनिटी ( एमपीसी ) भवन की मांग रखी गई, जिस पर उपायुक्त ने प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र अग्रसारित करने का निर्देश दिया। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने लाह की खेती एवं अन्य वैकल्पिक आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जेएसएलपीएस को आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आवास योजना के संबंध में ग्रामीणों द्वारा भुगतान में विलंब की शिकायत पर उपायुक्त ने शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया तथा जो पात्र लाभुक अब तक योजना से वंचित हैं, उन्हें चिन्हित कर जोड़ने के निर्देश दिए। विशेष रूप से आदिम जनजाति कोरबा समुदाय के सभी पात्र परिवारों को आवास योजना से आच्छादित करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।
पानी की समस्या के स्थायी समाधान हेतु उपायुक्त ने तालाब, कुआं एवं चुआ निर्माण के लिए उपयुक्त स्थलों का चिन्हांकन करने का निर्देश दिया, जिससे सिंचाई, मत्स्य पालन एवं जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।
सभा को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण नियमित रूप से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य जांच कराएं, आंगनवाड़ी केंद्रों का लाभ लें तथा कुपोषित बच्चों का उपचार सुनिश्चित करें। उन्होंने ममता वाहन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं पोषण पुनर्वास केंद्र (एमटीसी) से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
उपायुक्त ने कहा कि “सकतार जैसे सुदूरवर्ती गांवों तक पहुंचना हमारी प्राथमिकता है, ताकि योजनाओं की वास्तविक स्थिति को नजदीक से समझा जा सके। सरकार की योजनाएं तभी सार्थक हैं जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। आज यहां आकर हमने ग्रामीणों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से जाना है और उनका समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि विकास का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद तक पहुंचे और गांव आत्मनिर्भर बने।”
भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने पूरे गांव का निरीक्षण करते हुए आवास योजना, जलमीनार, विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आम बागान का भी निरीक्षण किया, उन्होंने सोलर आधारित सिंचाई प्रणाली को आम बागवानी क्षेत्रों में स्थापित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को सिंचाई की सुगम सुविधा उपलब्ध हो सके और उत्पादकता में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
आज उपायुक्त के गुमला जिला अंतर्गत स्थित जारी प्रखंड आगमन के अवसर पर उपायुक्त द्वारा मेराल पंचायत भवन का उद्घाटन किया गया।
इसके उपरांत कोड़ी गांव एवं सीसी करम टोली में जल छाजन (वाटरशेड) कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। ग्रामीणों द्वारा जंगली हाथियों के कारण खेती में हो रही कठिनाइयों की जानकारी देने पर उपायुक्त ने इसकी वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया, उन्होंने जल संरक्षण एवं जल उपयोग आधारित खेती को बढ़ावा देने हेतु वाटरशेड समिति गठन के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने जारी प्रखंड स्थित स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां एक जीएनएम के समय से पूर्व अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा एएनएम – जीएनएम की समय पर उपस्थिति अनिवार्य है।
इसके अलावा प्रखंड कार्यालय जारी का भी निरीक्षण किया गया, जहां सभी कर्मियों को समयपालन, कार्यालय में उपस्थिति एवं साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही जहां सोलर प्रणाली कार्यरत नहीं है, वहां उसकी शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा गया।
मौके पर अपर समाहर्ता गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता चैनपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी जारी, अंचल अधिकारी जारी, जिला परिवहन पदाधिकारी गुमला, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, पंचायत मुखिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Van Heusen Men’s Cotton Boxer Briefs Pack of 2 | Long Trunk | No ride-up | Super Combed Cotton for softness | Open Front Fly | Moisture‑Wicking | Sweat Absorbant | All‑Day Fresh Technology | Long Lasting Colors |Soft Plush Waistband | Label‑Free Comfort | style 10032
₹495.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)PARTHVI Women's Pure Cotton Printed Straight Kurta Set with Palazzo Pants & Dupatta- Ethnic Wear, Green
₹749.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 5 Pack Women's High Coverage Super Combed Cotton Hipster Panty Set | Powered by ZincShield Anti-Bacterial Tech | BreatheSoft Fabric | MarkFree Waistband | SOXCO Style HP06
₹398.99 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ALYNE Saree Shapewear Petticoat for Women, Women's Blended Saree Shaper
₹249.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Allen Solly Men’s Polo T‑Shirt | Comfortable Rich Cotton Blend, Band Collar, Regular Fit | Stylish & Premium All Day Wear
₹713.00 (as of September 5, 2026 12:23 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Striped Pattern Cotton Silk Saree with 6 Yards Length and Unstitched Blouse Piece
₹365.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹560.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)OISHANI SAREE GHOR Women's Traditional Bengal Handloom Khesh Kantha Cotton Soft Saree
₹474.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (BS09)
₹496.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹289.00 (as of September 5, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







