35.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में हाइवा पेड़ से टकराया, चालक घंटों फंसा रहाः भरनो के...

गुमला में हाइवा पेड़ से टकराया, चालक घंटों फंसा रहाः भरनो के कुसुमबहा में हुआ हादसा, ट्रैक्टर से निकाला गया; गंभीर रूप से जख्मी

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित भरनो प्रखंड क्षेत्र के कुसुमबहा गांव में बुधवार को एक तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में हाइवा का चालक करीब एक घंटे तक अपने हाइवा के केबिन में फंसा रहा।

उक्त सड़क हादसा कुसुमबहा-सिंगरौली मुख्य मार्ग पर हुई, यह घटना इतनी भयानक थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उक्त जोरदार टक्कर के कारण चालक अपने हाइवा के केबिन में बुरी तरह फंसकर दब गया था जिस उक्त दुर्घटना स्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने उक्त घटना की सूचना भरनो थाना पुलिस को दी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भरनो थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह और सब इंस्पेक्टर मंटू चौधरी अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस बल ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया।

एक घंटे की काफी मशक्कत के बाद 

उक्त चालक को बाहर निकालने के लिए दो ट्रैक्टरों की मदद ली गई। करीब एक घंटे की काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। घायल चालक की पहचान सिंगरौली गांव निवासी 22 वर्षीय अजित गोप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अजित गोप प्रतिदिन खाली हाइवा लेकर अपने गांव लौटता था।

बुधवार को भी वह खाली हाइवा लेकर सिंगरौली जा रहा था। कुसुमबहा गांव के पास तेज गति के कारण उसने अपने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे हाइवा सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराया।

घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज

चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, चालक अब खतरे से बाहर है। इस बचाव अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और गांव के महिला-पुरुषों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से चालक की जान बचाई गई।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading