36.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomia97.8% अंक प्राप्त कर पलक कुमारी बनीं विद्यालय टॉपर, डीएवी कथारा का...

97.8% अंक प्राप्त कर पलक कुमारी बनीं विद्यालय टॉपर, डीएवी कथारा का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा बुधवार को घोषित 12वीं परीक्षा परिणाम में DAV Public School Kathara के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। विज्ञान संकाय की छात्रा पलक कुमारी ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

विज्ञान संकाय में रोशनी कुमारी ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं मानस कुमार साव ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा एवं कृष कुमार गुप्ता ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मान्या चौधरी ने 89.8%, अनंत कुमार ने 88%, साहिल वर्मा ने 86%, नताशा कुमारी ने 84.6%, अफ्सा फातिमा ने 84.4% तथा अरमान चौधरी ने 81% अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉप-10 विद्यार्थियों में अपनी जगह बनाई। विज्ञान संकाय से कुल 75 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी विद्यार्थी सफल रहे।

वहीं वाणिज्य संकाय में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉमर्स की छात्रा सलोनी कुमारी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संकाय की टॉपर बनीं। सुधा भारती ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा खुशी कुमारी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। रानी कुमारी ने 87%, विराज ने 86%, अनन्या ने 85%, कृष्टि डे ने 83%, अनीशा शर्मा एवं उमैरा अंजुम ने 81% तथा ऋषि यादव ने 80% अंक प्राप्त कर टॉप-10 में स्थान बनाया। वाणिज्य संकाय में कुल 52 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।

विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन-1 के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी. एन. खान ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया गया था, जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। आगामी दिनों में भी यह व्यवस्था जारी रहेगी।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक सह विद्यालय स्थानीय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ए. के.बी. सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से विद्यालय लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रहेगा।

विद्यालय के वरीय शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, जितेंद्र दुबे, डॉ. आर. एस. मिश्रा, असित कुमार गोस्वामी, आराधना तथा बी. के. दसौंधी सहित सभी शिक्षकों की भूमिका इस सफलता में सराहनीय रही।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading