31 C
Ranchi
Sunday, June 7, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaPitts Modern School ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर...

Pitts Modern School ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया। Pitts Modern School ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय की छात्रा अनुष्का गुप्ता ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

विद्यालय से कुल 196 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 158 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। विज्ञान संकाय में सत्यम कुमार ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा अमन प्रमाणिक ने 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं विद्या रानी ने 93 प्रतिशत, अमन कुमार ने 92.2 प्रतिशत, अक्षत कुमार (वाणिज्य) ने 90.8 प्रतिशत तथा कुमारी कशिश ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।



पेंटिंग विषय में विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। इनमें ज्योत्सना नयन, गार्गी चक्रवर्ती, उत्कर्ष कुमार, अनुराग रंजन, अन्वेषा गुप्ता, पीयूष कुमार, आकांक्षा कश्यप, आयुषी अग्रवाल, हरमन खनूजा, नव्या रानी, श्लोक राजवीर, सिद्धांत राज एवं विद्या रानी शामिल हैं।
विद्यालय के प्राचार्य Brijmohan Lal Das ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर Abhishek Biswas तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष Arindam Dasgupta ने भी सफल विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading