35.7 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaबाल सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, अप्रैल माह से अब तक...

बाल सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, अप्रैल माह से अब तक 14 बच्चों को बाल मज़दूर बनने से रोका गया। 

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला बाल संरक्षण अंतर्गत संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा लगातार निरीक्षण एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में माह अप्रैल से अब तक कुल 14 बच्चों को चिन्हित कर सुरक्षित रोका गया है, जो गुमला जिले से अन्य राज्यों में मजदूरी कार्य करने के लिए जा रहे थे। रोके गए बच्चो में अधिकांश रायडीह डुमरी चैनपुर के बच्चे शामिल है। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अमर कुमार द्वारा बताया गया की चाइल्ड हेल्पलाइन कोऑर्डिनेटर रिजवान हुसैन के पर्वेक्षण में बच्चों को मजदूरी एवं असुरक्षित परिस्थितियों से बचाने के लिए बस स्टैंड एवं अन्य संभावित स्थानों पर नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। टीम द्वारा पलायन करने वाले बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई करते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। जहाँ से परिवार को बच्चा सौप दिया जाता है। बच्चों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

जिला प्रशासन द्वारा अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को शिक्षा से जोड़ें तथा किसी भी परिस्थिति में उन्हें मजदूरी के लिए बाहर न भेजें। साथ ही, बच्चों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत जिला प्रशासन या चाइल्ड हेल्पलाइन को दे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading