गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
‘रन फॉर गुमला’ से लेकर खेल, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों तक दिखा उत्सव का व्यापक स्वरूप
महान विभूतियों को श्रद्धांजलि, युवाओं को प्रोत्साहन और स्वरोजगार से जुड़ी पहलें भी रहीं आकर्षण का केंद्र
गुमला : – गुमला स्थापना दिवस के 44वें वर्ष के अवसर पर आज जिले भर में विविध कार्यक्रमों का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। सुबह से लेकर देर शाम तक आयोजित कार्यक्रमों में प्रशासनिक सक्रियता, युवाओं का उत्साह और आमजन की सहभागिता का सशक्त समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रमों की शुरुआत *“रन फॉर गुमला”* से हुई, जिसमें जिले के युवाओं, युवतियों के साथ-साथ उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो एवं अन्य वरीय अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सैकड़ों प्रतिभागियों की भागीदारी ने आयोजन को ऊर्जावान बना दिया, प्रतिभागियों ने नगर भवन गुमला से प्रारंभ करते हुए पटेल चौक, टावर चौक होते हुए पुनः नगर भवन तक की दौड़ लगाई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उपायुक्त द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया, जिससे युवाओं में खेल के प्रति रुचि एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहन मिला।
इस अवसर पर उपायुक्त एवं जिले के वरीय अधिकारियों द्वारा *विभिन्न स्थलों पर स्थापित महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण* कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इण्डोर स्टेडियम परिसर स्थित महात्मा गांधी, विकास भवन स्थित वीर तेलंगा खड़िया, परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम (भाग-1) के समीप डॉ. भीमराव अम्बेडकर, परमवीर अल्बर्ट एक्का, बिरसा मुण्डा एग्रो पार्क स्थित भगवान बिरसा मुण्डा तथा समाहरणालय परिसर स्थित गांधी जी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया गया।
इस दौरान अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) राजीव नीरज, डीसीएलआर राजीव कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्ता ललन कुमार रजक, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी आशीष प्रताप, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में RSETI से सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त 15 लाभुकों के बीच हिंडालको के CSR मद से सिलाई मशीनों का वितरण उपायुक्त के कर-कमलों से किया गया। कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार, हिंडालको प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
गुमला स्थापना दिवस के अवसर पर खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी समावेश रहा। अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल फ्रेंडली मैच में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं नगर भवन, गुमला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
इस अवसर पर *उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने अपने संदेश में कहा* कि गुमला जिला ने अपने स्थापना काल से अब तक निरंतर विकास की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। खेल के क्षेत्र में जिले ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है, वहीं अन्य क्षेत्रों में भी जिले के नागरिकों ने अपनी अलग पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में एक साधारण स्वरूप वाला यह जिला आज आधारभूत संरचना एवं विभिन्न विकासात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ चुका है।
उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि सभी नागरिक एवं प्रशासन मिलकर गुमला के समग्र विकास एवं इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
Jockey IC28 Men's Tactel Microfiber Elastane Stretch Solid Trunk with Moisture Move Treatment
₹599.00 (as of June 5, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Peter England Men's Regular Fit Insignia Half Sleeve Polo T-Shirt | Cotton Rich | Premium Pique Weave
₹714.00 (as of June 5, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)TRYLO Riza T-FIT Women's Non-Padded,Non-Wired,Full Coverage,Seamless 100% Cotton Feel Fabric Bra Available in Multicolor
₹349.00 (as of June 5, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KOTTY Mens Regular Fit|Classic Design with Stylish Look |Day Comfort|Mide Rise Strachable Jeans
₹460.00 (as of June 5, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Q - RIOUS Women's Wide Leg High Waisted Baggy Lounge Sweat Pants Drawstring Athletic Flared Joggers with Pockets
₹368.10 (as of June 5, 2026 11:24 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹699.00 (as of June 5, 2026 10:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Floral Printed Georgette Saree with Unstitched Blouse Piece
₹327.00 (as of June 5, 2026 10:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Floral Pattern Cotton Silk Saree with Unstitched Blouse Piece and Zari Lace Dobby Weave Type
₹604.00 (as of June 5, 2026 10:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11- Women's Kanjivaram Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹1,595.00 (as of June 5, 2026 10:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of June 5, 2026 10:53 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








