32.2 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaअनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक के टकराने से युवक की हुई घटनास्थल पर...

अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक के टकराने से युवक की हुई घटनास्थल पर दर्दनाक मौत

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित सिसई थाना क्षेत्र के महल टोली के समक्ष एक भयंकर सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय युवक करीना महली की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत । उक्त हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में मृतक के भाई विमल महली ने बताया कि करीना महली अपने बाइक में सवार होकर छारदा बस्ती की ओर जा रहा था। इसी क्रम में छारदा ग्राम स्थित एक कोल्हू दुकान के समक्ष उक्त बाइक अनियंत्रित हो गया और एक जोरदार टक्कर हो गई । टक्कर इतनी भयंकर थी कि करीना ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण उक्त घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आनन फानन में लहूलुहान स्थिति में करीना को तत्काल रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद करीना को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही करीना की मौत हो चुकी थी।
सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही सिसई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल पहुंची और पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गुमला स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति गहरा रोष है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल मजबूत किया जाए। लोगों का कहना है कि छारदा और उसके आसपास के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) में गति सीमा के बोर्ड, आवश्यक संकेतक (साइनबोर्ड) और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, ताकि भविष्य में रफ्तार के इस कहर से किसी मासूम की जान न जाए।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading