29.5 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaबीएंडके में पेंशन अदालत, वर्षों से लंबित मामलों के जल्द निपटारे का...

बीएंडके में पेंशन अदालत, वर्षों से लंबित मामलों के जल्द निपटारे का भरोसा

News – Kahkashan Farooqi

Gomia__सीसीएल के बीएंडके क्षेत्र में सोमवार को जीएम कॉलोनी स्थित ऑफिसर्स क्लब में त्रिपक्षीय कोयला खान भविष्य निधि समन्वय बैठक सह पेंशन अदालत आयोजित की गई। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन, सीएमपीएफ और अन्य लंबित मामलों की सुनवाई कर ऑन द स्पॉट समाधान का प्रयास किया गया।
बैठक में अधिकारियों ने रिवाइज पीपीओ, नया सीएमपीएफ नंबर, विधवा पेंशन, सामान्य पेंशन, लेजर अपडेट और वीवी स्टेटमेंट समेत कई विषयों पर जानकारी दी। सीएमपीएफ के सहायक आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि पुराने लंबित मामलों का निष्पादन 15 से 30 दिनों के भीतर कर लिया जाएगा।
बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार झा ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन के लिए परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए कार्मिक विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि कई कर्मियों का सीएमपीएफ और पेंशन भुगतान 10 से 20 वर्षों से अटका हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
बैठक में मांग उठी कि कर्मियों के रिटायर होते ही पेंशन, सीएमपीएफ और ग्रेच्युटी का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने इस दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि कोई कर्मी जानबूझकर मामलों को लंबित रखता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में प्रवर्तन अधिकारी विकास चन्द्र सिंह, सामाजिक सुरक्षा सदस्य सुयश वर्मा, सुशांक आनंद, विनय रंजन टुडू, पीएन सिंह, प्रेक्षा मिश्रा, सुजाता कुमारी सहित कई अधिकारी और मजदूर नेता मौजूद थे।

 

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading