32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaजल जीवन मिशन 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-2 के सफल...

जल जीवन मिशन 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-2 के सफल क्रियान्वयन पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिया जोर

News – Kahkashan Farooqi

Gomia_सोमवार, 18 मई 2026 को रांची के कांके स्थित विश्वा सभागार में आयोजित जल जीवन मिशन 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-2 की कार्ययोजना निर्माण को लेकर राज्य स्तरीय एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित योजनाओं की वर्तमान प्रगति, उपलब्धियों, चुनौतियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।
अपने संबोधन में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने योजनाओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।
मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन केवल सरकारी योजनाएं नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन और समग्र विकास के प्रभावी माध्यम हैं। इन योजनाओं के सफल संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल सुविधा एवं जीवन गुणवत्ता को नई दिशा और गति मिलेगी।
कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता एवं विभिन्न जिलों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading