32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaछात्रा ने अपनी आत्मविश्वास और हौसले के बल पर ऑटो ( टेंपू...

छात्रा ने अपनी आत्मविश्वास और हौसले के बल पर ऑटो ( टेंपू ) से कूदकर बचाई अपनी इज्जत और जान, आरोपी चालक गिरफ्तार

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन, और परिवहन विभाग से आमनागरिकों की मांग है कि

वाहन चालकों का आई कार्ड (पहचान पत्र,) ड्रेस कोड और नंबर आदि की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं का पूर्णवृद्धि न हो

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय सदर थाना क्षेत्र से एक मामला प्रकाश में आया है, कॉलेज जा रही एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अगवा करने का प्रयास किया गया। हालांकि, छात्रा ने गजब की हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए चलती ऑटो से कूदकर अपनी आबरू और जान बचाई। पुलिस ने आरोपी ऑटो (टेंपू) चालक को हिरासत में ले लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा अपने कॉलेज जाने के लिए ऑटो की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में एक ऑटो चालक ने उसे कॉलेज छोड़ने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठा लिया और कॉलेज ले जाने के बहाने उक्त छात्रा को कॉलेज न ले जाकर बाईपास रोड गुमला स्थित तरी जंगल की ओर ले जाने लगा। रास्ता सुनसान देख छात्रा को अनहोनी का अहसास हुआ, जिसके बाद उसने बिना डरे चलती ऑटो ( टेंपू ) से छलांग लगा दी और वहां से भाग निकली और अपने घर पहुंचकर छात्रा ने अपने परिजनों अपनी आपबीती सुनाई।घटना के अगले दिन जब छात्रा अपने भाई के साथ दोबारा कॉलेज आई, तो उसे वही ऑटो चालक मौके पर दिखाई दे गया। छात्रा ने तुरंत उसकी पहचान की, जिसके बाद उसके भाई ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी ऑटो टेंपो चालक को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी मौके पर उपस्थित लोगों ने जमकर की कुटाई, यह देख लोगों का हुजूम जमा हो गया और आरोपी उक्त ऑटो (टेंपो) चालक को लोगों की भीड़ ने, छात्रा के भाई ने और स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर कुटाई करते हुए, उक्त घटना की सूचना गुमला सदर थाना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस ने उक्त घटनास्थल पर अपने दल बल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर, उक्त आरोपी चालक को भीड़ से बचाकर अपनी हिरासत में लेते हुयें, पुलिस फिलहाल गुमला थाने में ले जाकर आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। वहीं, पीड़िता की शिकायत पर गुमला थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। गुमला की आम नागरिकों ने गुमला जिला प्रशासन – पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग गुमला से सभी वाहन चालकों का आई कार्ड – पहचान पत्र,ड्रेस कोड, पहचान नंबर आदि प्रक्रिया अपनाई जाए ताकि इस तरह की घटना की पूर्ण आवृत्ति ना हो l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading