गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने को लेकर प्रशासन सतर्क
गुमला : – गुमला जिला में आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) 2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो एवं पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मां की संयुक्त अध्यक्षता में जिला जनसम्पर्क कार्यालय (सूचना भवन) गुमला के सभा-कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने बताया कि 28 मई को जिले के विभिन्न प्रखंडों सहित गुमला शहर के 13 स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी। नमाज का समय सुबह 6 बजे से 10 बजे तक निर्धारित है। इस दौरान ट्रैफिक नियंत्रण, पेयजल, साफ-सफाई एवं बिजली व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई। सदस्यों ने नो-एंट्री व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने, बाजार टांड़ क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित करने, सुंदरीकरण तथा पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने का आग्रह किया।
बैठक में बिजली की अनियमित आपूर्ति एवं आंधी-तूफान के कारण पेड़ों के गिरने से उत्पन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई। पेड़ों की छंटाई कर विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।
उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने कहा कि गुमला जिला सदैव आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का प्रतीक रहा है तथा जिले में सभी पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर इस पर्व को मनाएं तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में प्राप्त समस्याओं एवं सुझावों के समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी एवं साफ-सफाई जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं सुचारू रहना आवश्यक है, अन्यथा त्योहारों का आनंद प्रभावित होता है। उपायुक्त ने नमाज के समय सुबह 6 बजे से 9:30 बजे तक ट्रैफिक नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा पेड़ों की छंटाई कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। अंत में उन्होंने जिलेवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं।
पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मां ने कहा कि त्योहार का मूल उद्देश्य त्याग, भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से त्योहार के मूल संदेश को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। नगर परिषद को कुर्बानी के अवशेषों के समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित फेक वीडियो एवं अफवाहों से सतर्क रहने तथा बिना सत्यापन किसी भी सामग्री को साझा नहीं करने की अपील की। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय रहेगा।
नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने सभी से मिल-जुलकर पर्व मनाने की अपील करते हुए त्योहार की शुभकामनाएं दीं। वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि नगर परिषद द्वारा पानी, सफाई एवं अन्य नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से नगर परिषद के पोल एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगे झंडा-बैनर स्वयं हटाने का आग्रह किया ताकि शहर की सजावट एवं विद्युत व्यवस्था प्रभावित न हो।
अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) राजीव नीरज ने कहा कि जहां-जहां नमाज अदा की जाएगी, विशेषकर संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए ताकि वहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की फेक न्यूज को फॉरवर्ड नहीं करने की अपील की।
एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि गुमला शहर के 13 नमाज स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा जाएगा तथा पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। थाना चौक क्षेत्र में नो-एंट्री व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
नगर परिषद कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि साफ-सफाई हेतु विशेष टीम तैनात रहेगी तथा पानी की आपूर्ति के लिए 14 टैंकर उपलब्ध रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित क्षेत्रों में टैंकर भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में हाई मास्ट लाइट लगाने का कार्य जारी है तथा बाजार टांड़ क्षेत्र में जर्जर भवनों को हटाने एवं ब्रांच कटिंग का कार्य भी कराया जा रहा है।
बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव, नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार, एसडीओ सदर राजीव नीरज, एसडीओ चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, एसडीओ बसिया जयवंती देवगम, डीसीएलआर बसिया शेखर कुमार, एसडीपीओ चैनपुर श्रुति कुमारी, जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत, नगर परिषद कार्यपालक अभियंता मनीष कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, जिला सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी सुषमा लकड़ा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
शांति समिति की बैठक के पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ अलग से समीक्षा बैठक भी की।
उपायुक्त ने सभी प्रखंडों के अंचल अधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पर्व के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने, क्षेत्रीय गतिविधियों पर निगरानी रखने एवं दुष्प्रचार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर बैठक आयोजित कर संवेदनशील क्षेत्रों का आकलन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बकरीद के दौरान तीन दिनों तक विशेष सतर्कता बरती जाए। आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कुर्बानी खुले स्थानों पर नहीं की जाएगी तथा कानून व्यवस्था को किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। सोशल मीडिया एवं विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों की निगरानी की जाएगी तथा कुर्बानी से संबंधित अवशेषों के त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
DEEMOON Men's Premium Cotton Blend Printed Checkered Shirt | Full Sleeve Plaid Casual Button-Down Shirt | Soft & Comfortable Regular Fit | Office, Travel & Everyday Wear
₹499.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Rayon Printed Anarkali Kurta and Pant with Dupatta Set
₹799.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 1722 Women Wirefree Non Padded Super Combed Cotton Elastane Stretch Medium Coverage Everyday Bra with Concealed Shaper Panel
₹500.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey 8820 Men's Super Combed Cotton Round Neck Sleeveless Vest with Extended Length for Easy Tuck (Pack of 3)
₹653.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ALYNE Saree Shapewear Petticoat for Women, Women's Blended Saree Shaper
₹249.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Floral Pattern Cotton Silk Saree with Unstitched Blouse Piece and Zari Lace Dobby Weave Type
₹545.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11- Women's Kanjivaram Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹1,592.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)OISHANI SAREE GHOR Women's Traditional Bengal Handloom Khesh Kantha Cotton Soft Saree
₹474.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SIRIL Women's Bandhani Printed Chiffon Saree with Blouse
₹479.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWORNOF Womens Kanjivaram Silk Saree with Zari Woven Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








