गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। 21 मई को उपायुक्त (डीसी) की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय मासिक सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, गुमला, बसिया एवं चैनपुर के अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी, पथ प्रमंडल के अधिकारी तथा सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य और कई गणमान्य अधिकारी उपस्थित थे।
प्रशासन द्वारा लिए गए प्रमुख निर्णय और निर्देश इस प्रकार हैं:
एनएचएआई को निर्देश: अवैध कट बंद होंगे, टोल प्लाजा पर बनेगा ट्रॉमा सेंटर
अवैध कट्स: हाईवे पर मौजूद सभी अनधिकृत कट्स को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया गया है।
सर्विस रोड: आम जनता की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सर्विस रोड और मुख्य सड़क के बीच के कट्स का कार्य जल्द पूरा करने को कहा गया है।
ट्रॉमा सेंटर और एम्बुलेंस: टोल प्लाजा के समीप ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव शीघ्र एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय (आरओ) को भेजने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, हर समय एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
यातायात नियम और स्कूली वाहनों पर सख्ती
संयुक्त अभियान: परिवहन विभाग और पुलिस आपसी समन्वय स्थापित कर “संयुक्त प्रवर्तन” अभियान चलाएंगे, जिसका पूरा डेटा मेंटेन किया जाएगा। जिले के ‘ब्लैक स्पॉट’ की नई सूची भी तैयार की जाएगी।
नो हेलमेट, नो चांस: हेलमेट जांच अभियान को और अधिक आक्रामक बनाया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को हेलमेट पहनाने के इरादे से गुमला जिले में हेलमेट बैंक को भी चालू करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया ।
स्कूल-कॉलेजों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलेगा।
स्कूली वाहन और मॉडिफिकेशन: क्षमता से अधिक बच्चों को ढोने वाली स्कूली बसों और टेम्पो पर सघन जांच कर कार्रवाई होगी। व्यावसायिक और पुराने वाहनों का फिटनेस टेस्ट अनिवार्य किया गया है। वाहनों में अवैध लाइट, साइलेंसर, बंपर गार्ड या किसी भी प्रकार के मॉडिफिकेशन पर शिकंजा कसा जाएगा।
मानसून पूर्व तैयारी:
गड्ढा भराई और साइनेज: बारिश शुरू होने से पहले सभी मुख्य मार्गों के गड्ढे भरने और सड़क किनारे अनिवार्य रूप से साइन बोर्ड लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
रंबल स्ट्रिप: जिले के सभी मार्गों पर रंबल या रबर स्ट्रिप लगाने का कार्य पूरा किया जाना है। नवडीह टांगरडीह हाई स्कूल के समीप यह कार्य विशेष प्राथमिकता के आधार पर होगा।
प्रमुख सड़क मार्गों की स्थिति एवं निर्देश
समीक्षा बैठक में जिले के विभिन्न मार्गों के लिए विशिष्ट निर्देश जारी किए गए:
गुमला-पालकोट मार्ग: सेमरा पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
सिसई-कामडारा-बसिया व नेतरहाट रोड: देविगुडी मोड़ के समीप और नेतरहाट रोड पर झाड़ियों की साफ-सफाई और गार्डवाल का काम जल्द सुनिश्चित करने को कहा गया है।
गुमला-रायडीह रोड: हाई मास्क लाइट लगाने तथा गड्ढों की मरम्मत का आदेश दिया गया है।
गुमला-घाघरा व रायडीह मार्ग: गुमला-घाघरा रोड का काम आरओ दिल्ली की स्वीकृति के इंतजार में है। वहीं, रायडीह मार्ग की मरम्मत के लिए पत्राचार हो चुका है, स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होगा।
अन्य निर्देश: के.ओ. कॉलेज और उर्मी गोलचक्कर के टी-जंक्शन पर रेडियम स्टीकर लगाने तथा उर्मी बाईपास के कट्स को काम शुरू होने से पहले पूर्णतः बंद करने का निर्देश दिया गया है।
सिसई बसिया रोड में स्थित तालाब पर क्रैश बैरियर के साथ साइन बोर्ड अधिष्ठापन करने का निर्देश दिया है
उर्मी चौक पर स्थित गोलंबर में सड़क दुर्घटना के दृष्टिकोण से रेडियम स्टिकर/रेडियम पेंट कराने, साथ ही अधिष्ठापित हाई मास्क लाइट मरम्मती करने का निर्देश दिया गया
*’गोल्डन ऑवर’ के मददगारों को 2000 रुपये का इनाम*
प्रशासन ने दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे यानी ‘गोल्डन ऑवर’ में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले ‘गुड सैमेरिटन्स’ (नेक मददगारों) को प्रोत्साहित करने का फैसला किया है। ऐसे लोगों की सूची तैयार की जाएगी और समय पर पीड़ितों की जान बचाने वालों को 2000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा आवश्यक पत्राचार किया जाएगा।
डीसी ने अंत में यह सख्त चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ-साथ लापरवाह विभागों और संवेदकों (ठेकेदारों) के खिलाफ भी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Jockey 8037 Men Super Combed Cotton Solid Brief with Ultrasoft Waistband_(Pack of 2)
₹398.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men's Cotton Solid Regular Fit Collar Polo T-Shirt
₹699.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹249.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)PARTHVI Women's Pure Cotton Printed Straight Kurta Set with Palazzo Pants & Dupatta- Ethnic Wear, Green
₹749.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey IC28 Men Tactel Microfiber Elastane Stretch Solid Trunk with Moisture Move Properties
₹599.00 (as of September 4, 2026 12:22 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (BS09)
₹496.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹999.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹496.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹496.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Cotton Linen Silk Saree With Blouse Piece
₹499.00 (as of September 4, 2026 11:31 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








