30.2 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaएक सनकी युवक ने दुर्गा उरांव को कुल्हाड़ी से कटकर अपने बाथरूम...

एक सनकी युवक ने दुर्गा उरांव को कुल्हाड़ी से कटकर अपने बाथरूम में बंद कर दिया था,बाद में गंभीर रूप से घायल दुर्गा उरांव को रांची रिम्स ले जाते वक्त रास्ते में हुई मौत

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट थाना क्षेत्र के लोटवा गांव में एक शादी समारोह के दौरान 27 वर्षीय दुर्गा उरांव की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई । गंभीर रूप से घायल दुर्गा को बेहतर इलाज के लिए रिम्स ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

बताया जाता है की मृतक दुर्गा उरांव अपनी मां बंधनी उड़ाइन के साथ 17 मई को अपने मामा की बेटी की शादी समारोह में भाग लेने के लिए लोटवा गांव गयें हुए थे और इसी क्रम में उक्त शादी समारोह के बीच नाच-गाने के दौरान आरोपी युवक ने दुर्गा उरांव को जबरन पड़कर अपने घर ले गया था,

पालकोट थाना पुलिस के समक्ष अपने बयान में मृतक के भाई सोमरा उरांव ने बताया कि गांव का ही गंगा टोप्पो नामक व्यक्ति दुर्गा को अपने घर ले गया था और वहां उसने दुर्गा के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया और उसे घर के बाथरूम में बंद कर दिया था।

सुबह तक जब दुर्गा उरांव के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, इसी क्रम में गंगा टोप्पो के घर में खून गिरा देखकर जब उसके बाथरूम की तलाशी ली गई, तो दुर्गा उरांव लहूलुहान स्थिति में वहां पड़ा मिला, तो आनन फानन में उसे इलाज के लिए तुरंत गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर होते देखा डॉक्टर ने दुर्गा उरांव को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया, और रांची रिम्स ले जाते वक्त दुर्गा उरांव की रास्ते में ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना के एसआई

अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हत्या के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद ही उक्त हत्या का खुलासा होगा।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading