32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaप्रेमिका के घर के सामने प्रेमी ने हाई टेंशन विद्युत टावर से...

प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी ने हाई टेंशन विद्युत टावर से फंन्दे पर लटककर दे दी जान

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला और रांची जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। बताया जाता है कि एक 18 वर्षीय युवक भरनो थाना क्षेत्र के चेटो परसा गांव निवासी बिरसा उरांव ने प्रेम प्रसंग से उत्पन्न विवाद के बाद उक्त युवक बेड़ों थाना क्षेत्र के कादोजोरा गांव के समक्ष पहुंच कर विद्युत हाई टेंशन टावर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरे दिन प्रातः स्थानीय ग्रामीणों ने टावर से लटकता हुआ शव देखा,फलस्वरूप पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान बिरसा उरांव के रूप में हुई है। वह गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत चेटो परसा गांव का रहने वाला था।

घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीण के अनुसार उक्त युवक का बेड़ों क्षेत्र की एक युवती के साथ प्रेम – प्रसंग चल रहा था और इसी क्रम में प्रेमी प्रेमिका के घर पहुंच गया जहाँ प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया इसके बाद उक्त युवक ने अपने प्रेमिका के घर के सामने स्थित विद्युत हाई टेंशन टावर में फांसी का फंदा लगाकर लटक गया, और अपनी ईहलीला समाप्त कर ली ।

जिसका खुलासा उस समय हुआ,जब प्रातः काल स्थानीय ग्रामीणों की नजर उक्त विद्युत हाई टेंशन टावर पर पड़ी। लोगों ने देखा कि एक युवक का शव विद्युत हाई टेंशन टावर से लटका हुआ है।

उक्त दृश्य देखते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जितनी मुंह उतनी बातें होने लगी और उक्त घटनास्थल पर धीरे-धीरे बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचने गए और ग्रामीणों ने उक्त घटना की सूचना भरनो पुलिस को दी, सूचना मिलते ही भरनो थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने दल बल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंची और उन्होंने देखा की उक्त मामला विद्युत हाई टेंशन लाइन से जुड़ी हुई है तो उन्होंने सर्वप्रथम बिजली विभाग से संपर्क किया और उसके कई घंटों के बाद विद्युत आपूर्ति बंद करवाई गई, जिसके बाद काफी सावधानी के साथ उक्त शव को विद्युत टावर से नीचे उतारा गया और उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर भानु पुलिस ने उक्त शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया,और भरनो पुलिस उक्त मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल करते हुए संबंधित लोगों से गहराई से पूछताछ शुरु कर दी है, जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद की बात सामने आ रही है, पुलिस उक्त प्रेमी युवक के परिवार – परिजन और परिचितों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि आखिर किन परिस्थितियों में युवक ने इतना बड़ा कदम उठाया। मृतक युवक अपने गांव में ट्रैक्टर में मजदूरी करने का काम करता था, और बेड़ों थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था , मृतक युवक युवती से मिलने उसके घर गया था, उसके बाद दोनों के बीच कुछ ऐसा अप्रत्याशित बात हुई, जिसके फलस्वरुप उक्त युवक ने विद्युत हाई टेंशन टावर में चढ़कर फांसी का फंडा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इधर इस घटना के बाद परिजनों का रो रो के बुरा हाल हैं l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading