32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसड़क किनारे फेंकी गई मिली सरकारी चना दाल के खाली पैकेट, पीडीएस...

सड़क किनारे फेंकी गई मिली सरकारी चना दाल के खाली पैकेट, पीडीएस दुकानों के माध्यम से दिये जाने से पूर्व ही कलाबाजारियों के हाथों बेचे जाने की आशंका

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

एमओ ने पीडीएस दुकान की जांच कर वितरण अभिलेख खंगाले

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित भरनो प्रखंड के अमलिया बझीयाटोली गांव स्थित वनटोली मोड़ के समक्ष सड़क किनारे बड़ी संख्या में सरकारी चना दाल के खाली पैकेट मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने राशन सामग्री की काला बाजारी की आशंका जताते हुए इसकी सूचना प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) अंशुल टोप्पो को दी। जानकारी के अनुसार सड़क किनारे लगभग 40 से 50 खाली पैकेट पड़े मिले, जो सरकारी वितरण प्रणाली के तहत कार्डधारियों को दी जाने वाली चना दाल के थे। सूचना मिलते ही एमओ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान एमओ ने वनटोली गांव स्थित क्रांति स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित पीडीएस दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान संचालिका अर्चना देवी से पूछताछ की गई तथा राशन

वितरण से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। एमओ ने कार्डधारियों से बातचीत कर यह भी जानकारी ली कि उन्हें समय पर राशन और चना दाल का वितरण किया गया था या नहीं।

एमओ अंशुल टोप्पो ने कहा कि सरकारी चना दाल के खाली पैकेट मिलना गंभीर मामला है। प्रथम दृष्टया कहीं न कहीं गड़बड़ी की आशंका प्रतीत हो रही है। उन्होंने कहा कि जांच में किसी पीडीएस दुकान की संलिप्तता सामने आने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading