32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिला मुख्यालय सहित जिले के समस्त ईदगाहों में ईद-उल-अज़हा की पहली...

गुमला जिला मुख्यालय सहित जिले के समस्त ईदगाहों में ईद-उल-अज़हा की पहली नमाज़ अदा, प्रशासन रहा अलर्ट मोड पर

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित ईदगह में सुबह ईद-उल-अज़हा की पहली नमाज़ अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई, साथ ही साथ थाना रोड, बाजार टांड, सिसई रोड, सहित जिला मुख्यालय के लगभग 13 और जिले के समस्त मस्जिदों में नमाज़ मुकम्मल होने के बाद लोगों ने मुल्क में अमन, चैन, सुकून, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ मांगी।

इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। ईद-उल-अज़हा के पाक पर्व पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। उलेमाओं ने अपने बयान में कहा कि ईद-उल-अज़हा कुर्बानी, इंसानियत और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।

 

वहीं पर्व को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। जिला मुख्यालय सहित जिले के समस्त ईदगाह परिसर और मस्जिदों एंव आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिला के उपायुक्त दिलेश्वर महतो एंव पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार निगरानी रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में नमाज़ संपन्न कराई।

नमाज़ के बाद ईदगाह परिसर में लोगों के बीच सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

गुमला ईदगाह में गुरुवार सुबह 7 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। नमाज में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। नमाज के दौरान , झारखंड राज्य में अमन, शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी गई।

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। ईदगाह परिसर में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। बच्चों और युवाओं में भी त्योहार को लेकर खास उत्साह नजर आया।
इस मौके पर बताया गया की ईद-उल-अजहा त्याग, कुर्बानी, इंसानियत और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है,समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने की अपील की गयी।
गुमला जिले में
त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए उद्देश्य हे ग्रामीण क्षेत्रों में चौकीदार जवान तैनात रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी गई।

ग्रामीणों और समाज के गणमान्य लोगों ने सभी लोगों से मिल-जुलकर त्योहार मनाने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading