32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaनाबालिक छात्रा की मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी, हत्या या आत्महत्या...

नाबालिक छात्रा की मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी, हत्या या आत्महत्या पर लगा प्रश्न चिन्ह

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला: गुमला जिले में एक दहशत फैलाने वाली घटना प्रकाश में आई है, गुमला सदर थाना क्षेत्र के सतपारा घटा क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा का शव आम के पेड़ से लटका पाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और उक्त आम पेड़ से लटके नाबालिक लड़की का शव आम पेड़ से निचे उतारा गया, घटनास्थल पर उपस्थित लोगों द्वारा मृतका की पहचान वार्ड पार्षद विजयपाल भगत की पुत्री सुशांति कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद पुरे परिवार में मातम माहौल है, परिवार और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है, गुमला सदर पुलिस पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

प्रातः घर से बाहर निकले लोगों ने उक्त बगीचे के एक आम पेड़ से नाबालिक लड़की का शव देखते ही उक्त घटना की खबर पूरे क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई, उपस्थित ग्रामीणों के अनुसार सुशांति कुमारी कक्षा आठ की छात्रा थी। घटना से एक दिन पहले वह अपनी मां सुहानी भगत के साथ डूमरडीह जिलिंगा जतरा गई थी। रात में घर लौटने के बाद वह घर के समक्ष ही सो गई थी। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे उक्त नाबालिक छात्रा शौचालय जाने की बात कही और घर के पीछे स्थित बगीचे की ओर चली गई।
और काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरु की। इसी दौरान आम तोड़ने के लिए बगीचे पहुंचे कुछ ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके उक्त छात्रा के शव पर पड़ी। यह खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।

बाद में उक्त सूचना मिलते ही पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और ओम पेड़ से उक्त शव को आम पेड़ से उतरवाने के बाद उक्त शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया, गुमला थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।

हत्या या आत्महत्या, जांच जारी हैं पुलिस ने बताया कि उक्त शव के पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या या आत्महत्या का खुलासा होगा
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और कारण है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

उक्त छात्रा की मौत ने गांव में सनसनी फैल गई हैं,

उक्त छात्रा की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, इस बीच स्थानीय लोग और गांव के गण्यमन लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं,घटना ने पूरे क्षेत्र के लोगों को सदमे में डाल दिया है, गांव के अन्य परिवार और परिजनों भी अपने-अपने बच्चों के प्रति चिंतित हो उठे हैं ।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading