25.4 C
Ranchi
Thursday, July 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के...

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत बसिया के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, एसआईआर अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने बसिया प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों से घर-घर सत्यापन, एन्यूमरेशन तथा प्रपत्र संग्रहण की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि एसआईआर अभियान को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए कार्य में और अधिक तेजी लाई जाए तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए।

उपायुक्त ने कहा कि बसिया प्रखंड में विशेष शिविर (कैंप) आयोजित करते हुए अभियान को और गति दी जाए, ताकि अधिक से अधिक मतदाता सत्यापन प्रक्रिया में शामिल हो सकें। उन्होंने मतदान केंद्रवार प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा अभियान के प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सावधानी के साथ कार्य करें तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। साथ ही आम नागरिकों से भी अभियान में सहयोग करने एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ बसिया, अंचल अधिकारी बसिया, निर्वाचन शाखा के कर्मी, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं वॉलेंटियर्स आदि उपस्थित रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading