23.1 C
Ranchi
Wednesday, August 19, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaकिसानों को केसीसी ऋण दिलाने पर जोर, बैंकर्स समिति की बैठक में...

किसानों को केसीसी ऋण दिलाने पर जोर, बैंकर्स समिति की बैठक में बनी रणनीति

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया___प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) की बैठक हुई। इसमें सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ किसानों और पात्र लाभुकों तक बैंकिंग सुविधाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से किसानों को ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने पात्र किसानों को चिह्नित कर उन्हें समय पर केसीसी का लाभ दिलाने की दिशा में आवश्यक पहल करने की बात कही।
इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैंक प्रतिनिधियों और प्रखंड प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने पर बल दिया गया।
बैठक में कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के साथ लाभुकों की समस्याओं का त्वरित समाधान जरूरी है। इसके लिए बैंक और प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading