24.1 C
Ranchi
Tuesday, August 18, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा...

गोमिया में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा प्रखंड

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया___स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोमिया प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को जगह-जगह तिरंगा शान से लहराया गया। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, थाना परिसरों, पंचायत भवनों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थानों में ध्वजारोहण कर देश की आजादी के अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
गोमिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शहीद बेदी के समीप आयोजित मुख्य समारोह में प्रखंड प्रमुख ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, अंचलाधिकारी आफताब आलम, उप प्रमुख अनिल कुमार महतो, पूर्व प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, पूर्व प्रमुख कांति देवी, सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।
प्रखंड कार्यालय एवं विभिन्न संस्थानों में बीडीओ महादेव कुमार महतो ने भी ध्वजारोहण किया। वहीं गोमिया थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो तथा आईईएल थाना परिसर में थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल ने तिरंगा फहराया। गोमिया व्यापार मंडल कार्यालय मे ध्वजारोहण किया।
प्रखंड पशुपालन कार्यालय में पशु चिकित्सक ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा स्वांग उत्तरी पंचायत भवन में मुखिया विनोद विश्वकर्मा, लोधी पंचायत भवन में मुखिया जुबेदा खातून, प्रखंड भाजपा कार्यालय में तथा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गोमिया इंटर कॉलेज स्वांग मे महाविद्यालयकेसचिव रविन्द्रप्रसादसिंह, प्राचार्य प्रो दामोदर पाण्डेय, स्वांग स्मारक उच्च विद्यालय, स्वांग मध्य विद्यालय, गोमिया आदर्श विद्यालय समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि आजादी केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लेने का दिन भी है। उन्होंने लोगों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे गोमिया प्रखंड में सुबह से ही उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा। जगह-जगह लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading