22.1 C
Ranchi
Thursday, October 1, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसिसई में छात्रों ने संभाली ग्राम सभा की भूमिका, स्थानीय समस्याओं पर...

सिसई में छात्रों ने संभाली ग्राम सभा की भूमिका, स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर सीखा समाधान का तरीका

गुमला न्यूज़ ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला: गांव के विकास से जुड़े मुद्दों को समझने और युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से गुमला में मॉडल यूथ ग्राम सभा की शुरुआत की गई। इसकी शुरुआत सिसई प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएमश्री उच्च विद्यालय से हुई, जहां विद्यार्थियों ने ग्राम सभा की प्रक्रिया को रोल-प्ले और परिचर्चा के माध्यम से समझा।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने मॉडल यूथ ग्राम सभा की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। मौके पर बीपीओ सुप्रिया कुमारी, विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

छात्रों ने समझी ग्राम सभा की कार्यप्रणाली

शिक्षा विभाग, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद और पीरामल फाउंडेशन की संयुक्त पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ग्राम सभा की विभिन्न भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से परिचित कराया गया।

पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि सौरभ ने बताया कि विद्यार्थियों ने रोल-प्ले और परिचर्चा के जरिए स्थानीय समस्याओं की पहचान, उनके समाधान पर चर्चा और जनभागीदारी की प्रक्रिया को समझा। इस गतिविधि के जरिए बच्चों को यह समझने का अवसर मिला कि गांव के विकास से जुड़े फैसलों में सामुदायिक भागीदारी किस तरह महत्वपूर्ण होती है।

शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और पर्यावरण तक मुद्दों पर चर्चा

मॉडल यूथ ग्राम सभा में शिक्षा एवं साक्षरता, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वच्छता एवं पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

विद्यार्थियों ने इन मुद्दों पर अपनी बात रखी और यह समझने का प्रयास किया कि स्थानीय स्तर पर जागरूकता और सामूहिक प्रयास के जरिए गांव की समस्याओं के समाधान में युवा किस तरह योगदान दे सकते हैं।

‘शिक्षित युवा, सशक्त गांव’ की सोच पर जोर

जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने कहा कि मॉडल यूथ ग्राम सभा के माध्यम से विद्यार्थियों को गांव के विकास में युवाओं की भूमिका समझने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी, समस्या समाधान और सामुदायिक सहभागिता की समझ विकसित होगी।

बीपीओ सुप्रिया कुमारी ने कहा कि इस पहल के जरिए विद्यार्थी स्थानीय समस्याओं को पहचानने, उनके समाधान पर विचार करने और सामूहिक प्रयास के महत्व को व्यवहारिक रूप से सीख रहे हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, स्थानीय अभिभावक एवं ग्रामीण, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य, शिक्षक तथा विद्यार्थी मौजूद रहे। जिले के अन्य पीएमश्री विद्यालयों में भी मॉडल यूथ ग्राम सभा आयोजित करने की पहल की जा रही है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading