22.1 C
Ranchi
Thursday, October 1, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में स्कूटी-बाइक की आमने-सामने टक्कर, 18 वर्षीय युवक की मौत; पांच...

गुमला में स्कूटी-बाइक की आमने-सामने टक्कर, 18 वर्षीय युवक की मौत; पांच घायल

न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला: गुमला के लोहरदगा रोड स्थित उरांव छात्रावास के सामने बुधवार को तेज रफ्तार के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कूटी और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी सवार 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पहचान चंडाली गांव निवासी 18 वर्षीय भीम कुमार बैगा के रूप में हुई है। बताया गया कि भीम स्कूटी चला रहा था और अपने दो साथियों के साथ टोटो गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तीन युवकों की बाइक से स्कूटी की सीधी टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार अनुज कुमार साहू (29), अनिल कुमार (22) और राम प्रकाश महतो (25) के अलावा स्कूटी सवार वर्धन मिंज और संजीव कुमार घायल हुए हैं। सभी का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है।

तेज रफ्तार और हेलमेट नहीं पहनना बना हादसे की वजह

मृतक के परिजन सिकंदर बैगा के अनुसार, भीम अपने दो साथियों के साथ टोटो गांव जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। बताया गया कि दोनों वाहनों पर सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। तेज रफ्तार और वाहनों के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

पुलिस ने दोनों वाहन किए जब्त

घटना की सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी ली और हादसे की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजा, जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी और बाइक को भी जब्त कर सदर थाना ले गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading