24.1 C
Ranchi
Sunday, September 27, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaसंदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय नाबालिक युवती के द्वारा फांसी के फंदे...

संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय नाबालिक युवती के द्वारा फांसी के फंदे लगाकर आत्महत्या क कियें जाने का समाचार प्रकाश में आया है

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपा गया मृतक का शव, पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही वजह स्पष्ट हो पाएगी

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित परमवीर अल्वर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र के बरवाडीह घटमा टोली में एक 17 वर्षीय युवती प्रमिला मिंज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। सुबह के वक्त काफी देर तक प्रमिला अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तब परिवार के लोगों ने उसके कमरे के खिड़की के अंदर झांक कर देखा तो वह मृत अवस्था में पडी हुई थी।
रात में एकसाथ परिवार के साथ खाया था

परिजनों के अनुसार , प्रमिला मिंज ने बीती रात एकसाथ अपने परिवार के साथ खाना खाया था और इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। परिवार के लोगों ने बताया कि वह आमतौर पर सुबह प्रतिदिन वह जल्दी उठ जाती थी,परन्तु अगले दिन काफी देर तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई, तब परिवार को अनहोनी की आशंका हुई, तब उन्होंने उसके कमरे की खिड़की से अंदर झांक कर देखा गया, तो वह अपने कमरे में मृत पडी हुई थी, यह देख परिजनों ने उक्त घटना की जानकारी कर्मवीर अल्बर्ट एक्का जारी थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही जारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपने दल बल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंची और मृतक प्रमिला मिंज के परिजनों से गंभीरता से पूछताछ करते हुए उक्त शव को अपने कब्जे में लेते हुए, उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया,

पोस्टमार्टम हाउस में उपस्थित मृतक प्रमिला के भाई अमित मिंज ने बताया कि रात्रि में खाना खाते वक्त तक घर में सब कुछ सामान्य था, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, और उसने क्यों आत्महत्या की, इसकी जानकारी हमें और परिवार को नहीं है।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading