24.1 C
Ranchi
Sunday, September 27, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसोमनेर में ग्रामीण अंडा उत्पादक स्वावलंबी सहकारी समिति की 8 वीं वार्षिक...

सोमनेर में ग्रामीण अंडा उत्पादक स्वावलंबी सहकारी समिति की 8 वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

अंडा उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं बाजार विस्तार पर जोर

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित बसिया प्रखंड के सोमनेर गांव में आज ग्रामीण अंडा उत्पादक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की 8 वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष रोस कुल्लू ने की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, गुमला अनिमेश रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं डीपीएम, जेएसएलपीएस, गुमला एवं प्रदान के प्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आमसभा को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने समिति द्वारा अंडा उत्पादन एवं ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उत्पादित अंडों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं विज्ञापन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने समिति को इन क्षेत्रों में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि बसिया प्रखंड में अंडा उत्पादन से जुड़ी इस पहल को और व्यापक स्तर पर विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग किया जाएगा। उन्होंने अंडा उत्पादन इकाइयों के लिए शेड निर्माण एवं ब्रांडिंग से संबंधित आवश्यक सहयोग देने की बात कही। साथ ही, जेएसएलपीएस एवं प्रदान के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं द्वारा सहकारिता के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति के प्रदर्शन की जानकारी देते हुए बताया गया कि समिति द्वारा कुल 2,17,92,816 अंडों की बिक्री की गई, जिसका कुल मूल्य ₹12,09,36,693 रहा। अंडों की औसत बिक्री दर ₹ 5.55 प्रति अंडा रही। इसी अवधि में 23,334 कलबर्ड्स की बिक्री की गई, जिसका कुल मूल्य ₹22,50,636 रहा।

समिति द्वारा अपने सदस्यों को ₹81,05,156 ग्रोवर चार्ज का भुगतान किया गया, जबकि सदस्यों की अंश पूंजी में ₹3,02,200 जमा किए गए। वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति ने ₹85,88,380 का व्यावसायिक लाभ अर्जित किया। कृषि विभाग की ओर से समिति को ₹3,02,200 की अनुदान राशि भी प्राप्त हुई।

आमसभा के दौरान समिति के आगामी कार्यों, अंडा उत्पादन के विस्तार, बाजार से बेहतर जुड़ाव, उत्पाद की ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग तथा सदस्यों की आय में वृद्धि से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जेएसएलपीएस एवं प्रदान के मेराज , तथा प्रखंड कर्मी मनतोष, भोलेन्दर, सुकन्या एवं वसीम, एफपीओ की अध्यक्ष रोस कुल्लू तथा मैनेजर अनिर्बन मुखर्जी सहित समिति के सदस्य एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading