24.1 C
Ranchi
Sunday, September 27, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaपंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने किया नमन

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गुमला में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को याद किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव एवं पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारों और सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान और राष्ट्रहित को अपने विचारों के केंद्र में रखा। उनका ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ का विचार भारतीय जनजीवन और समाज के वंचित वर्गों के कल्याण पर केंद्रित था। भाजपा के लिए उनके विचार आज भी संगठनात्मक और वैचारिक आधार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
इस अवसर पर सविन्दर सिंह, सत्यनारायण पटेल,निर्मल गोयल, मुनेश्वर साहु, संदीप प्रसाद, जयंत प्रसाद, जय साहु, खुशी कुमारी, नीशा देवी, लक्ष्मी देवी, सूरज सिंह, शंकर उरांव और उदय खेरवार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading