23.1 C
Ranchi
Wednesday, August 19, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता 05 लाख के इनामी नक्सली सहित...

गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता 05 लाख के इनामी नक्सली सहित चार हार्ड कोर नक्सलियों को गुमला पुलिस ने किया गिरफ्तार और उनके पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

गुमला ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

01 AK-56 राइफल एवं 02 मैगजीन ।

2. 01 SLR राइफल एवं मैगजीन ।

3. 01 सेमी-ऑटोमैटिक राइफल ।

4. जिंदा राउंड-AK-56 का 88, SLR का 13, सेमी ऑटोमैटिक राइफल का 39, रेगुलर 7.6 एमएम पिस्टल का 05 एवं देसी कट्टा का 01 जिंदा राउंड । (कुल 146 जिंदा राउंड)

5. 01 रेगुलर 7.65 एमएम पिस्टल।

6. 01 देसी कट्टा।

7. वॉकी-टॉकी-01, मोबाइल फोन-09, Wi-Fi डोंगल-02।

8. प्रतिबंधित JJMP / नक्सली पर्चे।

9. 01 मोटरसाइकिल बरामद

गुमला : – गुमला पुलिस कप्तान हरिस बिन जामां को मिली एक बड़ी सफलता, पुलिस कप्तान हरिस बिन जामां ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया की दिनांक 17.08.2026 को एक गुप्त सूचना मिली कि JJMP के (Sub Zonal Member) रामदेव लोहरा, जिसपर झारखंड सरकार की ओर से 05 लाख का इनाम घोषित हैं,वह अपने , दस्ता के सदस्यों के साथ डुमरी थाना क्षेत्र में JJMP संगठन को पुनः सक्रिय एवं विस्तारित करते हुए नए सिरे से संगठन खड़ा करने तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से उक्त क्षेत्र में भ्रमणशील है। उक्त सूचना का पर मैं त्वरित कार्रवाई करते हुए, गुप्त गुप्त सूचना की सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाही हेतु श्रुति अग्रवाल (IPS) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर के नेतृत्व में एक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत औरापाट के जंगल में घेराबंदी की गई, जिसमें JJMP के 01(सब जोनल मेम्बर), 01(एरिया कमाण्डर) तथा 02 दस्ता सदस्य, कुल 04 को गिरफ्तार कियार्। SZM रामदेव लोहरा का पूर्व में भी पीपुल्स वार संगठन एवं भाकपा(माओ) में अपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है, उस आधार पर JJMP संगठन के अन्य सदस्यों, सहयोगियों एवं उनके द्वारा किए जा रहे संगठन के पुनर्गठन से संबंधित गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने की संभावना है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अत्याधुनिक अवैध हथियार, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणीः-
1. रामदेव लोहरा, पिता-बालमुकुंद लोहरा, ग्राम-बिंगाडा, थाना$जिला-लातेहार, सब-जोनल मेम्बर (SZM), JJMP , 05 लाख का ईनामी
2. अरविन्द नायक, पिता-सहदेव नायक, ग्राम-कोने, थाना$जिला-लातेहार, एरिया कमांडर JJMP ,
3. मुनेष्वर सिंह, पिता-सोहराय सिंह, ग्राम-किता मक्का, थाना-जोबांग, जिला-लोहरदगा, JJMP सदस्य।
4. जितेंद्र लोहरा, ग्राम-उजरा, थाना-डुमरी, जिला-गुमला, JJMP सदस्य।
बरामदगी
1. 01 AK.56 राइफल एवं 02 मैगजीन।
2. 01 SLR राइफल एवं मैगजीन।
3. 01 सेमी-ऑटोमैटिक राइफल।
4. जिंदा राउंड-AK-56 का 88, SLR का 13, सेमी-ऑटोमैटिक राइफल का 39, रेगुलर 7.65 एमएम पिस्टल का 05 एवं देसी कट्टा का 01 जिंदा राउंड। (कुल 146 जिंदा राउंड)
5. 01 रेगुलर 7.65 एमएम पिस्टल।
6. 01 देसी कट्टा।
7. वॉकी-टॉकी-01,मोबाइल फोन-09, Wi-Fi डोंगल-02।
8. प्रतिबंधित JJMP /नक्सली पर्चे।
9. 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई है,
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीः-
1. श्रुति अग्रवाल (भा0पु0से0), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर।
2. पु0अ0नि0 शषि प्रकाष, थाना प्रभारी, डुमरी
3. पु0अ0नि0, संदीप कुमार यादव, थाना प्रभारी, रायडीह
4. पु0अ0नि0 मोहन कुमार सिंह, थाना प्रभारी, घाघरा
5. पु0अ0नि0 नीरज कुमार, थाना प्रभारी सिसई
6. पु0अ0नि0 सन्नी कुमार, थाना प्रभारी, जारी
7. पु0अ0नि0 मनोज कुमार, डुमरी थाना
8. पु0अ0नि0 विकास कुमार, घाघरा थाना
9. स0अ0नि0 लगन महतो, डुमरी थाना
10. नक्सल क्यू0आर0टी0, टीम गुमला। बड़ी सफलता दिनांक 17.08.2026 को पुलिस अधीक्षक, गुमला को गुप्त सूचना मिली कि JJMP के (Sub Zonal Member) रामदेव लोहरा, जिसपर झारखंड सरकार की ओर से 05 लाख का इनाम घोषित था, अपने दस्ता सदस्यों के साथ डुमरी थाना क्षेत्र में JJMP संगठन को पुनः सक्रिय एवं विस्तारित करते हुए नए सिरे से संगठन खड़ा करने तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से भ्रमणशील है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाही हेतु श्रुति अग्रवाल (IPS) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर के नेतृत्व में एक विशेष अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत औरापाट के जंगल में घेराबंदी की गई, जिसमें JJMP के 01(सब जोनल मेम्बर), 01(एरिया कमाण्डर) तथा 02 दस्ता सदस्य, कुल 04 को गिरफ्तार कियार्। SZM रामदेव लोहरा का पूर्व में भी पीपुल्स वार संगठन एवं भाकपा(माओ) में अपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है, उस आधार पर JJMP संगठन के अन्य सदस्यों, सहयोगियों एवं उनके द्वारा किए जा रहे संगठन के पुनर्गठन से संबंधित गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने की संभावना है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अत्याधुनिक अवैध हथियार, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading