22.1 C
Ranchi
Saturday, October 3, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगांधी जयंती पर गुमला में अधिकारियों ने बापू को किया नमन, जनसेवा...

गांधी जयंती पर गुमला में अधिकारियों ने बापू को किया नमन, जनसेवा के संकल्प के साथ याद किए उनके आदर्श

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला: गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को गुमला जिला प्रशासन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उपायुक्त दिलीश्वर महतो के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने इनडोर स्टेडियम और समाहरणालय परिसर स्थित गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और निस्वार्थ जनसेवा के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से इन मूल्यों को अपने काम में उतारते हुए पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारियां निभाने की अपील की।

डीसी ने कहा कि गांधी का जीवन दर्शन प्रशासन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और उसे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों के निर्वहन पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधी के नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों को अपने कार्य-व्यवहार में अपनाने का संकल्प लिया।

मौके पर डीडीसी अनिमेश रंजन, अपर समाहर्ता राजीव नीरज, सदर एसडीओ अखिलेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय, डीसीएलआर राजीव कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी सतेंद्र महतो, अंचल अधिकारी हरीश कुमार समेत समाहरणालय संवर्ग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading