22.1 C
Ranchi
Saturday, October 3, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजंगली भालू ने युवक को अपने पंजों से नोच डाला और गंभीर...

जंगली भालू ने युवक को अपने पंजों से नोच डाला और गंभीर रूप से घायलकर कर दिया, बेहतर इलाज के लिए रांची रिंग्स रेफर

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

जंगली भालू ने युवक को अपने पंजों से नोच डाला और गंभीर रूप से घायलकर कर दिया, बेहतर इलाज के लिए रांची रिंग्स रेफर

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट प्रखंड सहित
गुमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न आकार प्रकार के जंगली जानवरों सहित भालू का आतंक से संबंधित क्षेत्रों के लोग हैं, हैरान और परेशान, प्रातः नित्यकर्म के लिए घर से निकलकर कुछ दूर गया ही था,कि एकाएक उक्त युवक पर एक बडा जंगली भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, आनन फानन में उसे इलाज के लिए बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर स्थिति को देखते हुई, चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है l

बताया जाता है कि गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट प्रखंड के सुंदरपुर गांव से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। शुक्रवार के प्रातः अपने दैनिक नित्यकर्म के अपने घर से जैसे ही निकला, झाड़ी में छिपे एक बड़ा जंगली भालू उक्त युवक पर एकाएक हमला बोल दिया, फलस्वरूप उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके बाद से पूरे आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

अचानक झाड़ियों से निकलकर भालू ने किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुंदरपुर गांव के रहने वाले जयनाथ बड़ाईक नित्यकर्म के लिए जैसे ही अपने घर से निकाला कुछ डर गया ही था कि रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे एक जंगली बडा भालू ने उस पर एकाएक जोरदार हमला कर दिया, फलस्वरूप उक्त भालू के हमले में जयनाथ बाइक के शरीर के कई स्थान पर गंभीर रूप से नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, उनके चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण जोर-जोर से हल्ला करते हुए घटनास्थल की ओर दौड़े, यह देख जंगली भालू जयनाथ बडाइईक को छोड़कर जंगल की तरफ भागने में सफल रहा ।

गुमला सदर अस्पताल से रांची रिम्स आरआईएमएस रांची रेफर

घटना के तुरंत बाद आनन फानन में परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद इलाज के लिए खून से लथपथ जयनाथ बडाईक को गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने सर्वप्रथम उसका प्राथमिक उपचार किया गया, और उसकी स्थिति गंभीर होते देख चिकित्सकों ने उनकी बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स (आर आई एम एस ), रांची रेफर कर दिया गया हैं।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading