गुमला न्यूज ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया
गुमला: जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्कूलों में शिक्षक और विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति, यू-डायस, आधार वेरिफिकेशन, अपार आईडी, मध्याह्न भोजन और बोर्ड परीक्षा की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन भी मौजूद रहे।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घनश्याम चौबे, एडीपीओ ज्योति खलखो समेत शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
32 स्कूलों में नहीं है एक भी नामांकन
बैठक में जिले के 32 ऐसे स्कूलों की भी जानकारी सामने आई, जहां फिलहाल एक भी विद्यार्थी का नामांकन नहीं है। इन स्कूलों को लेकर प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक बुलाकर उचित निर्णय लेने का फैसला किया गया है।
सभी प्रखंडों से इन स्कूलों से जुड़े जरूरी प्रस्ताव सोमवार तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
ऑनलाइन उपस्थिति में सुधार नहीं होने पर डीसी ने जताई नाराजगी
विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा में पिछले महीने की तुलना में अपेक्षित सुधार नहीं पाया गया। इस पर उपायुक्त ने चिंता जताई और स्कूल स्तर पर नियमित निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया।
शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति में भी अपेक्षित सुधार नहीं मिला। बैठक में बताया गया कि कई शिक्षक SIR के काम में लगाए गए हैं, जबकि कुछ शिक्षक लंबे समय से अपने स्कूल के बजाय दूसरे कार्यालयों में प्रतिनियुक्त हैं।
इससे स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता प्रभावित हो रही है और ऑनलाइन उपस्थिति के आंकड़ों के साथ जिले की राज्य स्तरीय रैंकिंग पर भी असर पड़ रहा है।
2 दिन में प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था ठीक करने का निर्देश
उपायुक्त ने DEO, DSE, ADPO और संबंधित कार्यालयों के साथ मिलकर एक कमिटी बनाने और दो दिनों के अंदर प्रतिनियुक्ति से जुड़ी अव्यवस्था दूर करने का निर्देश दिया।
उन्होंने साफ कहा कि किसी भी स्कूल के एकल शिक्षक को दूसरे कार्यालय में प्रतिनियुक्त नहीं किया जाएगा।
SIR के काम में लगाए गए शिक्षकों की ड्यूटी में जरूरी बदलाव करने को कहा गया है। उन्हें संभव हो तो उनके स्कूल के आसपास के क्षेत्र या पंचायत में ही काम देने का निर्देश दिया गया, ताकि वे स्कूल में सुबह और दोपहर दोनों समय की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर सकें।
दूसरे स्थान पर प्रतिनियुक्त शिक्षकों को भी अपने मूल स्कूल से ही दोनों समय ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
गुमला प्रखंड में शिक्षक उपस्थिति 5% घटी
बैठक में गुमला प्रखंड की शिक्षक उपस्थिति की खास तौर पर समीक्षा की गई। पिछले दो महीनों में शिक्षक उपस्थिति में करीब 5 प्रतिशत की कमी सामने आई।
इस पर उप विकास आयुक्त ने चिंता जताई और सदर BPO से इसके कारणों की जानकारी लेकर जल्द सुधार करने का निर्देश दिया।
गुमला प्रखंड में 41 स्कूलों का इको क्लब नोटिफिकेशन भी अब तक लंबित है। यह पूरे जिले में सबसे ज्यादा है। इस पर भी अधिकारियों से नाराजगी जताई गई।
आधार वेरिफिकेशन के हिसाब से बने अपार आईडी
बैठक में यू-डायस, आधार और अपार आईडी की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों को स्कूल और प्रखंड स्तर पर लक्ष्य तय कर रोजाना इसकी निगरानी करने का निर्देश दिया गया।
खास तौर पर कुछ निजी और अल्पसंख्यक स्कूलों में बड़ी संख्या में अपार आईडी लंबित रहने पर नाराजगी जताई गई।
निर्देश दिया गया कि जिन विद्यार्थियों का आधार वेरिफिकेशन हो चुका है, उनके अनुपात में अपार आईडी बनाने का काम स्कूल स्तर पर पूरा किया जाए। इसके लिए विशेष कैंप लगाने और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर भी नजर
मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा के दौरान स्कूलों में बच्चों को तय मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन देने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा रोजाना SMS के जरिए ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने को भी कहा गया।
15 सितंबर से मॉक टेस्ट, 22 को आएगा रिजल्ट
आगामी कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर भी बैठक में अहम फैसला लिया गया। 15 सितंबर से तीन दिवसीय मॉक टेस्ट कराया जाएगा और 22 सितंबर को इसका परिणाम जारी किया जाएगा।
मॉक टेस्ट के नतीजों से कमजोर विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी। इसके बाद ऐसे छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं शुरू की जाएंगी, ताकि बोर्ड परीक्षा से पहले उनकी पढ़ाई में सुधार किया जा सके।
इको क्लब और इंस्पायर अवार्ड पर भी जोर
बैठक में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय सर्वेक्षण की भी समीक्षा की गई। बचे हुए काम को तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया गया।
सभी स्कूलों में इको क्लब का नोटिफिकेशन पूरा करने और पौधरोपण कर उसकी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने को कहा गया। गुमला प्रखंड के 41 स्कूलों में लंबित इको क्लब नोटिफिकेशन को दो दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा इंस्पायर अवार्ड के तहत विद्यार्थियों के नए और उपयोगी विचारों को पोर्टल पर अपलोड करने और ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इससे जोड़ने को कहा गया।
साक्षरता पखवाड़े के दौरान होने वाली गतिविधियों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। आगामी आकलन परीक्षा में शामिल होने वाले असाक्षरों की पहचान और उनके पंजीकरण का काम तेजी से पूरा करने को कहा गया।
बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से तय लक्ष्य के अनुसार काम करने, रोजाना प्रगति की निगरानी करने और समय पर सभी काम पूरा करने को कहा। उन्होंने स्कूल स्तर पर इन योजनाओं का असर जमीन पर दिखना सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
GoSriKi Kurta Set Women Viscose Printed | Kurti Set Woman | Kurta Pant Dupatta 3 Piece Outfit | V-Neck Elbow Length Sleeve Straight Fit Ethnic Wear Ladies Dress Stylish Traditional Clothing
₹589.00 (as of October 18, 2026 12:41 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KOTTY Women's Wide-Leg Trouser|Palazzo Pants|High Waist Flowy Trousers with Drawstring|Lightweight Casual & Travel Wear|Women Trousers Pants
₹320.00 (as of October 18, 2026 12:41 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Klosia Women Embroidery Solid Straight Kurta and Pant Set with Dupatta
₹659.00 (as of October 18, 2026 12:41 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Jockey IC28 Men Tactel Microfiber Elastane Stretch Solid Trunk with Moisture Move Properties
₹599.00 (as of October 18, 2026 12:41 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZORO Men's Genuine Leather Belt for Men | Black,Brown,Tan
₹230.00 (as of October 18, 2026 12:41 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11- Women's Kanjivaram Woven Soft Silk Saree With Blouse Piece
₹1,435.00 (as of October 18, 2026 11:51 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹464.00 (as of October 18, 2026 11:51 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Pure Golden Zari With Blouse Piece
₹1,167.00 (as of October 18, 2026 11:51 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹449.00 (as of October 18, 2026 11:51 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Saree With Unstitched Blouse Piece |Soft banarasi saree for women|silk saree pure silk
₹683.00 (as of October 18, 2026 11:51 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







