29.8 C
Ranchi
Thursday, July 2, 2026
Advertisement
Home Blog Page 40

ये ‘राम’ के अनुयायी हैं… इन्हें इस बात का इल्म है कि ‘घर का भेदी ही लंका ढाह सकता है’

0

कभी-कभी बेहद आश्चर्य होता है कि हमारे पूर्वजों ने कैसे इतने सटीक मुहावरे रचे जो वक्त की ढाल पर आज भी तन कर खड़े हैं और जिनके अर्थ शाश्वत हैं. अब इस मुहावरे को ही देखिये- घर का भेदी लंका ढ़ाये, आज भी आज की राजनीति पर कितना सटीक बैठता है. नीतीश कुमार, शिंदे, अर्जुन मुंडा, हेमंता विस्वा सरमा, शुभेंदु अधिकारी जैसे राजनेता इसी मुहावरे के जीवंत उदाहरण बन गये हैं. ऐसे नामों की फेहरिस्त लंबी है, यहां हमने बस उन चंद नामों को लिया है जो मौजू है.

पहले तो इस मुहावरे के पीछे की कहानी को याद कर लें. अनार्य रावण और आर्यपुत्र राम में युद्ध चल रहा था. राम के मारे रावण मर नहीं रहा था. अंत में रावण का छोटा भाई विभीषण राम के कान में फुसफुसा कर कहता है- प्रभु, उसकी नाभि में वाण मारिये जहां अमृत धारण किये हुए है रावण. उसके सूखते ही उसका अंत हो जायेगा. राम वाण का संधान करते हैं और रावण की नाभि में निशाना साध कर तीर मारते हैं. रावण धराशायी होकर जमीन पर बिछ जाता है. और विभीषण को केंद्र में रख कर यह मुहावरा बन जाता है- घर का भेदी लंका ढ़ाये.

अब आइये आज की राजनीति पर गौर कर लें. अभी-अभी बिहार की सत्ता संभालने वाले सम्राट चौधरी लालू खेमे के ही राजनेता हैं. इनके पूर्व जिस नीतीश कुमार ने भाजपा को बिहार में प्रत्यारोपित किया, वे समाजवादी धारा की कोख से ही निकले हैं.

दूसरी पार्टी से आए हेमंता, शुभेंदु, शिंदे, सम्राट, अर्जुन मुंडा सहित कई नेता भाजपा में दीक्षित हुए…अब बाबूलाल की बारी

झारखंड में भाजपा को जड़ जमाने में मदद करनेवाले अर्जुन मुंडा झामुमो में ही रह कर राजनीतिक दीक्षा पायी. हेमंता विस्वा सरमा दो दशकों तक कांग्रेस में ही रहे थे. शिवसेना की मिट्टीपलीद करनेवाले शिंदे, उद्धव ठाकरे के विश्वासपात्र थे. शुभेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के ही सिपहसालार रहे हैं.

नीतीश बिहार में सवर्ण राजनीति को खत्म करनेवाले रणनीतिकारों में एक थे. उस समाजवादी खेमे से आये थे, उस भाजपा को बिहार में जमाने में मददगार बने जिसे संविधान में समाजवाद शब्द रखे जाने से आपत्ति है.

अर्जन मुंडा झामुमो में रह कर ही राजनीति में दीक्षित हुए, लेकिन बाद में भाजपा के भरोसे के आदमी बन गये, इस हद तक कि उनके लिए बाबूलाल की बलि दे दी थी भाजपा ने. कांग्रेस आज की तारीख में धर्मनिरपेक्षता के लिए लड़ने वाली पार्टी है. हेमंता उसी पार्टी में दो दशकों तक रहे. और अब मुसलमानों के लिए नफरत व्यक्त करना उनकी राजनीति का मूलमंत्र बन गया है. बेशर्मी इतनी कि पूछते हैं- कौन कांग्रेस?. और ये शुभेंदु अधिकारी तृणमूल को बंगाल में सींचने वाले माली रहे हैं और अब उसे जड़ से उखाड़ने पर आमादा हैं.

अब संक्षेप में यह कहा जा सकता है कि इन्हें व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा दुश्मन खेमे में ले गयी. उन्होंने भाजपा की विभाजनकारी नीतियों को अंगीकार कर उसके प्रवक्ता बन गये. भाजपा ने अपने निहित राजनीतिक स्वार्थों के लिए इनका बखूबी इस्तेमाल किया. उनके प्रभावकारी नेताओं और रणनीतिकारों में आज संघ की शाखाओं में रह चुके नेता कम हैं, संघ विरोधी रहे विभिन्न राजनीतिक दलों से आये नेता ही अधिक हैं.

दरअसल, वे मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अनुयायी हैं. उन्हें इस बात का इल्म है कि ‘घर का भेदी ही लंका ढाह सकता है.’ यह अलग बात कि उनका इस्तेमाल कर वे उन्हें देर-सबेर इतिहास के कूड़ेदानी में डाल दे, जैसे उन्होंने नीतीश को, शिंदे को, अर्जुन मुंडा को डाल दिया है और जहां बाबूलाल को डालने वाली है.

-वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार फेसबुक वाल से

राम भक्तों के लिए

अनमोल बना 12वीं साइंस में रामविलास विद्यालय का टॉपर

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया: जरीडीह बाजार निवासी प्रदीप साव एवं मंजू देवी के पुत्र अनमोल कुमार ने जैक 12वीं साइंस परीक्षा में 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। अनमोल ने रामविलास प्लस टू विद्यालय, बेरमो का टॉपर बनने के साथ-साथ पूरे बोकारो जिला में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अपनी सफलता पर अनमोल कुमार ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आगे चलकर जेईई की तैयारी कर इंजीनियर बनना है।

अनमोल की इस उपलब्धि से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर सुरेंद्र स्वर्णकार, रॉबिन कसेरा, शंभू सोनी, संजय बोरा, भोलू भगत, मोहम्मद अरशद, सुरेश कुमार सहित कई लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राम भक्तों के लिए

कारो लोकल सेल में मजदूरों को रोजगार देने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया : Central Coalfields Limited के बीएंडके एरिया अंतर्गत कारो लोकल सेल में आरओएम कोयला लोडिंग कार्य में स्थानीय मजदूरों को रोजगार देने की मांग को लेकर स्थानीय कमिटी ने परियोजना पदाधिकारी (पीओ) को मांग पत्र सौंपा।

कमिटी के प्रतिनिधियों ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन को पूर्व से चली आ रही व्यवस्था के तहत लोकल सेल में कोयला उपलब्ध कराना चाहिए। यदि मजदूरों को काम नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में प्रबंधन के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा और लोग सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि लोडिंग मजदूरों के साथ सीसीएल प्रबंधन की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि हर महीने आरओएम एवं स्टीम कोयला का नियमित ऑक्शन कराया जाए, ताकि मजदूरों को रोजगार मिलता रहे।

उन्होंने कहा कि लोकल सेल में शुरू से मजदूरों को जो हक और अधिकार मिले हैं, उन्हें खत्म करने की कोशिश की जा रही है। इससे लदाई मजदूरों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। मजदूरों ने स्पष्ट कहा कि प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर मोनु सिंह, पंकज सिंह, टीपू महतो, ललन सिंह, टिरू महतो, सुजीत सिंह, अरुण सिंह, बिक्की, डब्लू, विकास सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

केजीबीवी गोमिया की दो छात्राओं ने किया कमाल, जिले में 7वें और 10वें स्थान पर

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया — कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले की टॉप-10 सूची में जगह बनाकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीण परिवेश से आने वाली इन छात्राओं की सफलता शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती भागीदारी और मेहनत का उदाहरण बन गई है।

विद्यालय की छात्रा विनीता मरांडी ने 87.80 प्रतिशत अंक यानी 439 अंक प्राप्त कर जिले में 7वां स्थान हासिल किया। विनीता के पिता का नाम दयाराम मरांडी तथा माता का नाम मैनी बेसरा है। वह तिसरी परसीटोंगरी गांव की निवासी हैं।

वहीं दूसरी छात्रा विद्या कुमारी ने 87 प्रतिशत अंक यानी 435 अंक प्राप्त कर जिले में 10वां स्थान हासिल किया। विद्या के पिता राजु कुमार महतो तथा माता किरण देवी हैं। वह सदावन, नावेश्वर विहार गोमिया की रहने वाली हैं।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद छात्राओं ने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि इन बेटियों की सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

राम भक्तों के लिए

डीसी के निर्देश पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन माफियाओं में हड़कंप

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया: बोकारो उपायुक्त के सख्त निर्देश पर जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार देर रात जैनामोड स्थित बाँधडीह टेकर स्टैंड के समीप विशेष छापामारी अभियान चलाकर अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार, जिला खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। अभियान के दौरान अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को रंगे हाथों पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ही ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आवश्यक जब्ती प्रक्रिया पूरी की तथा वाहन को जरीडीह थाना के सुपुर्द कर दिया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व खान निरीक्षक सीताराम टुडू एवं खान निरीक्षक अजय कुमार महतो ने किया। अभियान में पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन और बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन से पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचती है तथा सरकार को राजस्व का नुकसान होता है। उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर खनन अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या बालू परिवहन की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तत्काल जिला प्रशासन या नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

राम भक्तों के लिए

बगदा में आयोजित श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया: गुरुवार को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के माननीय मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद कसमार प्रखंड अंतर्गत बगदा में आयोजित श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

महायज्ञ स्थल पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद का श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को सहेजने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं तथा लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मंत्री ने महायज्ञ की सफलता के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

राम भक्तों के लिए

“पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, गोमिया में दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया_गोमिया के पूर्व विधायक एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री श्री माधव लाल सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ को लेकर पूरे क्षेत्र में दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। गोमिया सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि श्री सिंह ने लंबे समय तक क्षेत्र की सेवा की है और जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहे हैं। उनके अस्वस्थ होने की खबर से समर्थकों एवं शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने उनके बेहतर स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनता के बीच लौटने की कामना की है।

श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों एवं पूजा स्थलों में विशेष पूजा-अर्चना कर ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है। गोमिया की जनता ने विश्वास जताया कि श्री माधव लाल सिंह जल्द स्वस्थ होकर फिर से क्षेत्र की सेवा में सक्रिय होंगे।

राम भक्तों के लिए

गुमला में परिवहन विभाग की राजस्व संग्रहण को लेकर गुमला – रायडीह रोड में सघन जांच अभियान, ₹ 2.07 लाख का वसूला जुर्माना

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग के और से विशेष अभियान चलाया गया

उपायुक्त दिलेश्वर महतो के निर्देशों के आलोक में, जिला परिवहन विभाग ने सभी प्रकार के वाहनों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया

गुमला रायडीह मार्ग पर 

जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में विभाग की टीम ने गुमला-रायडीह मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

इस विशेष अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल ₹ 2,07,000 (दो लाख सात हजार रुपये) का जुर्माना वसूला गया।

बिना हेलमेट वालों से सीधा संवाद: जिन लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था, उन्हें किनारे रोककर न केवल हेलमेट न पहनने के गंभीर नुकसान बताए गए, बल्कि यह भी समझाया गया कि एक छोटी सी लापरवाही कैसे पूरे परिवार को जीवन भर का दर्द दे सकती है।

ओवरलोडिंग ,तेज गति और सुरक्षा मानकों पर कड़ा प्रहार

जांच के दौरान टीम ने मुख्य रूप से भारी मालवाहक वाहनों (ट्रक और हाइवा) को निशाने पर लिया। अभियान के दौरान विशेष रूप से उन वाहनों को जांच किया जिन्होंने निर्धारित लंबाई/चौड़ाई से अधिक सामान लादा है या जिनके पास वैध फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं है।

ओवरलोडिंग: क्षमता से अधिक माल ढोने वाले वाहनों पर नियमों के तहत भारी आर्थिक दंड लगाया गया। दस्तावेजों की कमी: बिना बीमा, फिटनेस प्रमाण पत्र, वैध परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस के चल रहे वाहनों की गहन जांच की गई। अवैध मॉडिफिकेशन: गाड़ियों में लगी अवैध एक्स्ट्रा एलईडी लाइटों और नंबर प्लेट छिपाने वाले वाहन भी विभाग के रडार पर रहे।

मकसद चालान नहीं, जिंदगियां बचाना है

अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए डीटीओ ने कहा “हमारा मुख्य उद्देश्य केवल चालान काटना या राजस्व बढ़ाना नहीं, बल्कि सड़कों पर बहुमूल्य मानवीय जिंदगियों को सुरक्षित करना है। नियम तोड़ने से न केवल बड़ी दुर्घटनाओं का खतरा रहता है, बल्कि यह वाहन मालिकों के लिए भी भारी आर्थिक परेशानी का कारण बनता है। हम चाहते हैं कि लोग नियमों का स्वतः पालन करें।”

प्रशासन की इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि गुमला की सड़कों पर नियमों के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

राम भक्तों के लिए

खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान, स्वच्छता एवं लाइसेंस को लेकर दुकानदारों को दी गई सख्त हिदायत

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला उपायुक्त के निर्देश एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के मार्गदर्शन में आज गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के साप्ताहिक बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह संयुक्त अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी तथा पशुपालन पदाधिकारी चैनपुर डॉ. धर्म रक्षित विद्यार्थी के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में प्रशासनिक सहयोग एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने में चैनपुर थाना के एसआई राजेंद्र मंडल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

निरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करना तथा बाजार क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से चिकन दुकानों, मांस विक्रेताओं, मछली दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई।

अधिकारियों द्वारा दुकानों में साफ-सफाई की स्थिति, खाद्य पदार्थों के भंडारण, उपयोग किए जा रहे पानी की स्वच्छता, खाद्य सामग्री को ढककर रखने की व्यवस्था, कचरा प्रबंधन तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की बारीकी से जांच की गई। कई दुकानों में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाए जाने पर दुकानदारों को तत्काल सुधार करने की सख्त चेतावनी दी गई।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी ने सभी खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि खाद्य व्यवसाय संचालन हेतु खाद्य सुरक्षा लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस अथवा पंजीकरण के खाद्य कारोबार संचालित करने वालों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में ढक्कन युक्त डस्टबिन रखने, नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को खुले में नहीं रखने तथा अपशिष्ट पदार्थों का उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि कुछ दुकानदार खाद्य सामग्री को अस्वच्छ वातावरण में रखकर बिक्री कर रहे थे। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। टीम द्वारा दुकानदारों को स्वच्छता मानकों का पालन करने, साफ एप्रन एवं दस्ताने का उपयोग करने तथा खाद्य सामग्री को सुरक्षित तापमान में रखने की सलाह दी गई।

पशुपालन पदाधिकारी डॉ. धर्म रक्षित विद्यार्थी ने मांस एवं चिकन विक्रेताओं को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे केवल स्वस्थ पशुओं एवं पक्षियों के मांस की बिक्री करें तथा काटने एवं भंडारण की प्रक्रिया में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि दूषित एवं अस्वच्छ मांस से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं, इसलिए सभी विक्रेताओं को निर्धारित मानकों का पालन करना अनिवार्य है।

निरीक्षण टीम ने आम लोगों से भी अपील की कि वे हमेशा स्वच्छ एवं लाइसेंसधारी दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट, गंदगी या खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायत की सूचना संबंधित विभाग को दें। अधिकारियों ने कहा कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी जिले के विभिन्न बाजारों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में इस प्रकार के सघन निरीक्षण अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

0

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के सभी तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष प्रमंडल , लघु सिंचाई (एम एल), वाटर वेज, ग्रामीण कार्य विभाग ( आर डब्ल्यू डी ), सड़क निर्माण विभाग (आरसीडी ), राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग (एन एच), जिला परिषद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (पीएचईडी-जेजेएम), भवन निर्माण, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम (एनआरईपी) एवं विद्युत विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत 20 कार्य प्रगति पर पाए गए तथा 4 ब्रिज निर्माण स्थलों पर कार्य जारी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई ) के अंतर्गत 23 योजनाओं में से 7 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 16 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। साथ ही 11 योजनाएं निविदा प्रक्रिया में हैं। उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

लघु सिंचाई विभाग (एमएल) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025–26 में स्वीकृत 30 योजनाओं में से 29 का टेंडर हो चुका है तथा 1 प्रक्रिया में है। सभी योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही 36 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम (एनआरईपी) के अंतर्गत स्वीकृत 30 आंगनबाड़ी भवनों में से 27 पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 3 मामलों में विवाद लंबित है। संबंधित पदाधिकारियों को विवादों का त्वरित समाधान कर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

वाटर वेज से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के दौरान नए डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया, ताकि परियोजनाओं को गति मिल सके।

बैठक में वर्ष 2022–23 से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित कार्यों की भी समीक्षा की गई।

बीपीएचयू एवं हेल्थ सब सेंटर (एचएससी) भवन निर्माण के अंतर्गत 12 कार्य प्रगति पर हैं। इन सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि विलंबित कार्यों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सभी लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए तथा शिलान्यास किए गए कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारा जाए। साथ ही सड़कों की मरम्मत (रिपेयरिंग) कार्यों को भी प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।

बैठक के अंत में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium