24.9 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 52

महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े बिल को कांग्रेस एंव विपक्षी दलों द्वारा रोकने को लेकर भाजपा का प्रेस कॉन्फ्रेंस

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित होटल बिदेश में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव और जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरणमाला बड़ा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े बिल को कांग्रेस एंव विपक्षी दलों द्वारा रोकना दुर्भाग्यपूर्ण हैं, वही हमारे भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अच्छी सोच के तहत देश की देवी स्वरूप महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने का विधेयक लाया था, लेकिन हर अच्छे काम का विरोध करना, षड्यंत्र और राजनीति करना, कांग्रेस का इतिहास रहा है। यह बिल भी कांग्रेस की राजनीति का शिकार हो गया। कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों ने राजनीतिक रूप से बहुत बड़ा अपराध और जघन्य पाप करने का काम किया है। इस बिल का विरोध करके झामुमो, कांग्रेस राजद ने अपना चरित्र देश की महिलाओं को दिखाने का काम किया है। महिलाएं इस राजनीतिक पाप के लिए इन पार्टियों को कभी माफ नहीं करेगी, उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि किनारी शक्ति वंदन अधिनियम को कांग्रेस के लिए नारी शक्ति सोनिया गांधी से शुरू व प्रियंका गांधी पर खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र की सुंदरता है लेकिन नारी शक्ति वंदन अधिनियम के दौरान विपक्ष ने जिस प्रकार अपनी भूमिका निभाई, उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। कांग्रेस सहित उनके सहयोगी दलों के लिए महिला सशक्तिकरण की बातें सिर्फ नारेचाजी और झूठे वादे तक ही सीमित है। जब निर्णय की बारी आती है तो उनकी संकीर्ण मानसिकता और स्वार्थ उनका दिख जाता है, उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि उक्त दल ग्रास रूट से नहीं आए हैं बल्कि इन्हें विरासत में सत्ता मिली है तो कांग्रेस भला नारी शक्ति के मायने क्या जाने ? उनके लिए नारी शक्ति सोनिया गांधी से शुरू होती है और प्रियंका गांधी पर खत्म हो जाती है, और इसी सोच और समझ के साथ आजादी के बाद से ही सत्ता में रहते हुए, कांग्रेस विभिन्न अवसरों पर झारखंड और देश की जनता को ठगने का काम किया है। भाजपा जिला महामंत्री सुरेश सिंह ने उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पारित नहीं होने को लेकर 25 अप्रैल 2026 को निर्धारित आक्रोषपूर्ण पदयात्रा गुमला से भी निकल जाएगा, उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के अन्य अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे l

राम भक्तों के लिए

जमीन विवाद को लेकर महिला ने बच्चों संग किया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, आश्वासन पर समाप्त

0

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया प्रखंड क्षेत्र में जमीन विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। मंगलवार को गोमिया की रहने वाली रेखा देवी अपने दो बच्चों के साथ हाथ मे मांग कि तख्ती लेकर प्रखंड अंचल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गईं। उनकी मुख्य मांग थी कि कथित रूप से फर्जी तरीके से हुई जमीन रजिस्ट्री को रद्द कर उनकी जमीन वापस दिलाई जाए।
रेखा देवी ने आरोप लगाया कि विनोद कुमार और रंधीर कुमार ने उनकी और अन्य हिस्सेदारों की सहमति के बिना फर्जी ढंग से जमीन की रजिस्ट्री करा ली। उन्होंने बताया कि करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन को कौड़ी के दाम पर ले लिया। जिसकी जानकारी हमको तब हुई जब संबंधित लोग जमीन पर कब्जा करने पहुंचे।
महिला के अनुसार, जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई तो जल्दबाजी में जमीन का मोटेशन भी करा लिया गया। उन्होंने(महिला) अंचल कार्यालय में आवेदन देकर मोटेशन पर रोक लगवाई। उस समय उनके पति रमेश नायक काम के सिलसिले में रामगढ़ में थे। आरोप है कि बाद में भू-माफियाओं ने उनके पति को धमकाकर कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए और उन कागजों का गलत इस्तेमाल करते हुए मोटेशन संबंधी आपत्ति वापस लेने का आवेदन जमा करा दिया।
रेखा देवी ने यह भी कहा कि उनके पति को जान से मारने की धमकी दी गई और शराब पिलाकर एक एग्रीमेंट पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिया गया, जिसमें 53डिसमील जमीन के बदले साठ लाख रुपये देने की बात लिखी गई। और साथ ही पचास लाख रुपये का चेक भी दिया गया, जिसे उन्होंने अब तक सुरक्षित रखा है क्योंकि वह अपनी जमीन बेचना नहीं चाहतीं।
पीड़िता ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने अंचल से लेकर अनुमंडल और जिला स्तर तक कई बार आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उनके दोनों बच्चों का भविष्य इसी जमीन पर निर्भर है और न्याय नहीं मिलने पर उन्होंने आत्महत्या तक की चेतावनी दी।
वहीं, गोमिया के अंचल अधिकारी आफताब आलम ने मामले में निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद रेखा देवी ने अपने बच्चों के साथ चल रही भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर चर्चा है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

राम भक्तों के लिए

सियारी पंचायत में संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसान गोष्ठी आयोजित

0

न्यूज – कहकशां फारुकी

फसलों के बेहतर विकास और मिट्टी की सेहत पर दिया गया जोर

गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत में मंगलवार (21 अप्रैल 2026) को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के कृषि प्रभाग द्वारा संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित करना और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना था।
गोष्ठी मै बीटी एम ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि संतुलित उर्वरक उपयोग का मतलब है मिट्टी परीक्षण के आधार पर फसल की जरूरत के अनुसार नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों का सही मात्रा, सही समय और सही अनुपात में प्रयोग करना। इससे न केवल फसल की पैदावार बढ़ती है, बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता, उत्पाद की गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित होता है।
उन्होंने आगे बताया कि सरकार द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, पोषक तत्व आधारित सब्सिडी, नीम-लेपित यूरिया और नैनो उर्वरकों जैसी कई योजनाओं के माध्यम से संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। मृदा परीक्षण से पोषक तत्वों के सही उपयोग में मदद मिलती है, जिससे लागत घटती है और दीर्घकालिक उत्पादकता बनी रहती है।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन और मृदा परीक्षण आधारित अनुशंसाओं को अपनाकर उर्वरकों का अधिक प्रभावी उपयोग किया जा सकता है। इसके बावजूद देश में यूरिया की बढ़ती खपत चिंता का विषय बनी हुई है, जिसे संतुलित उर्वरक उपयोग से नियंत्रित किया जा सकता है।
इस मौके पर सियारी पंचायत के मुखिया रामवृक्ष मुर्मू, पूर्व प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, एटीएम शंकर यादव, जेएसपीएल के प्रकाश जी, किसान मित्र नारायण यादव, ईश्वर गूंजों सहित कई किसान—नीरू लाल माझी, छोटेलाल टुडू, सतीश महतो, वीरू मांझी, लालदीप सोरेन और दुर्गा मरांडी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कुछ किसानों ने आवारा पशुओं की समस्या उठाई और सरकार से इस दिशा में ठोस उपाय करने की मांग की, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके और किसान निर्भय होकर खेती कर सकें।

राम भक्तों के लिए

कल्याण विभाग द्वारा संचालित एसएस हाई स्कूल छात्रावास के छात्रों के सामने अपने सिर छुपाने की जगह और शिक्षा का संकट उत्पन्न हो गया है

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

छात्रों ने लगाई उपायुक्त से गुहार

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित कल्याण विभाग द्वारा संचालित एसएस हाई स्कूल छात्रावास के छात्रों के सामने सिर छिपाने की जगह और शिक्षा का संकट खड़ा हो गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील टोप्पो ने एक आदेश जारी कर 20 अप्रैल तक छात्रावास खाली करने का निर्देश दिया है। इस फरमान के बाद हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाले 60 गरीब और ग्रामीण परिवेश के बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल छात्रावास का भवन जर्जर हो चुका है। जिसके जीर्णोद्धार और मरम्मति के लिए विभाग ने अनुमति दी है। विशेष प्रमंडल कार्यकारी एजेंसी के रूप में काम करेगी। इसे लेकर विशेष प्रमंडल विभाग ने एचएम को स्पष्ट निर्देश दिया था कि मरम्मति कार्य के दौरान बच्चों के रहने की वैकल्पिक व्यवस्था विद्यालय की ओर से की जाए। ताकि मरम्मति का कार्य सुचारू रूप से हो सके। इसके विपरीत प्रधानाध्यापक ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए छात्रावास में नोटिस लिख दिया है कि विद्यालय के पास रहने की कोई अन्य व्यवस्था नहीं है। ऐसे में छात्र स्वयं अपने अभिभावक की निगरानी में खुद व्यवस्था कर लें। इसे लेकर छात्रों को दिक्कत हो रही है। जिसपर छात्रों ने स्वयं समाधान भी सुझाया है। बच्चों के अनुसार स्कूल परिसर में ही पुरानी कुछ कक्षाएं खाली पड़ी हैं। यदि मरम्मति के दौरान अस्थाई रूप से वहां रहने की अनुमति मिल जाए,
तो उनकी समस्या हल हो सकती है। इस मांग को लेकर छात्र प्रधानाध्यापक से भी मिले। लेकिन उनकी फरियाद अनसुनी कर दी गई। कल्याण पदाधिकारी और डीसी को दिए आवेदन पर भी अब तक कोई पहल नहीं हुई है। जिससे बच्चों में निराशा बढ़ती जा रही है।

राम भक्तों के लिए

कोयला तस्करों पर सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 3.375 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त

0

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिये_बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह में अवैध कोयला खनन और तस्करी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार संध्या को सीआईएसएफ ने छापामारी कर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 3.375 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देशन में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। यह अभियान जारंगडीह स्थित सीसीएल बीएंडके स्टोर के पीछे रेलवे लाइन क्षेत्र, ढोरी एरिया के अमलो चेक पोस्ट तथा दीनदयाल चौक इलाके में संचालित किया गया, जहां कोयला चोरी की गतिविधियों की सटीक सूचना मिली थी।
सहायक कमांडेंट धनंजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में सीआईएसएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जारंगडीह रेलवे लाइन क्षेत्र से 2.435 टन तथा दीनदयाल चौक एरिया से 940 किलोग्राम अवैध कोयला बरामद किया। जब्त कोयले को विधिवत सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया है।
इस कार्रवाई से अवैध खनन और कोयला तस्करी में संलिप्त तत्वों को कड़ा संदेश गया है कि ऐसे गैरकानूनी कार्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अभियान में निरीक्षक निकुंज कुमार, सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, संदीप कुमार, प्रधान आरक्षक संदीप कुमार, आरक्षक महिपाल सिंह सहित अन्य जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

राम भक्तों के लिए

चैनपुर में ‘लव ट्रैप’ के जरिए साइबर ठगी की बड़ी साजिश नाकाम

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

शादी का झांसा देकर युवती से मांगे रुपये पुलिस की सूझबूझ से बची युवती

गुमला : – गुमला जिला स्थित चैनपुर प्रखंड में इस डिजिटल इंडिया के दौर में साइबर अपराधियों द्वारा मासूमों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर उन्हें अपने भ्रम जाल मैं फंसा कर और अपना शिकार बना रहे हैं। चैनपुर थाना क्षेत्र के डहुडड़गांव की एक युवती चैनपुर पुलिस की तत्परता के कारण ‘डिजिटल प्रेम’ और ‘शादी के झांसे’ का शिकार होते-होते बाल-बाल बची



राम भक्तों के लिए

गुमला में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

विभागवार प्रगति की समीक्षा, लंबित योजनाओं के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

शिक्षा, कृषि, शहरी विकास एवं पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर बल

गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता मे सोमवार को समाहरणालय सभागार में एक उच्च स्तरीय जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत वित्तीय वर्ष की लंबित योजनाओं – परियोजनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति तथा चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित विकासात्मक कार्यों के विस्तृत रोडमैप पर व्यापक समीक्षा एवं विचार-विमर्श किया गया। साथ ही विभागवार प्रगति प्रतिवेदन एवं लक्ष्य प्राप्ति की रणनीति पर भी चर्चा की गई। लगभग 5 घंटे की बैठक में उपायुक्त द्वारा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं आगे की कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जाकर योजनाओं का धरातलीय निरीक्षण करने तथा प्रखंडवार समीक्षा करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक गांव की आवश्यकताओं का आकलन कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।

शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को अपने अधीनस्थों के साथ नियमित बैठक कर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों में भी बच्चों की आधारभूत शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

कृषि क्षेत्र की समीक्षा के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। किसानों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करते हुए उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सामूहिक खेती एवं पशुपालन से जुड़े किसानों को भी योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया गया। उद्यान विभाग को मशरूम उत्पादन हेतु इच्छुक किसानों को प्रोत्साहित करने तथा सहकारिता विभाग को लाह की खेती के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए।

भूमि संरक्षण के अंतर्गत जरूरतमंद लाभुकों को तालाब निर्माण योजनाओं से जोड़ते हुए मत्स्य पालन को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।
नगर परिषद को शहरी क्षेत्र में सौंदर्यीकरण, फॉगिंग, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। डेली मार्केट क्षेत्र में पार्क निर्माण एवं टावर चौक के सौंदर्यीकरण से संबंधित प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
स्वास्थ्य क्षेत्र में सदर अस्पताल में सुधार कार्यों को निरंतर जारी रखने तथा आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, जलमीनार निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा जल स्रोतों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त विद्युत, लघु सिंचाई, आपूर्ति, पंचायती राज, परिवहन, खनन, जिला योजना एवं खेल विभाग सहित अन्य विभागों की भी विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित अधिकारीगण:
उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी (गुमला, बसिया, चैनपुर), भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, राज्य कर आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अवर निबंधक, जिला योजना पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला नजारत उप-समाहर्त्ता सह जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, , कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, कोषागार पदाधिकारी, अधीक्षक उत्पाद सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

बाइक ने ठेला को मारी जोरदार टक्कर, एक घायल—बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर

0

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया – बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत कथारा स्थित सीसीएल जीएम ऑफिस के समीप शनिवार देर रात करीब 8:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 45 वर्षीय सीसीएल कर्मी संतोष सिंह के पुत्र भरत सिंह (निवासी कथारा स्टाफ कॉलोनी) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भरत सिंह अपनी बाइक (संख्या JH09AW 7767) से कथारा मोड़ से अपने आवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जीएम ऑफिस के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे गुपचुप विक्रेता शिव शंकर महतो के ठेले से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और ठेला दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
ठेला संचालक शिव शंकर महतो ने बताया कि वे कथारा मोड़ से गायत्री कॉलोनी, राजेंद्र नगर स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के समय दोनों पक्ष नशे की हालत में थे।
घटना की सूचना मिलते ही कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति एवं बोकारो थर्मल थाना के एसआई दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सीसीएल कथारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे बोकारो स्थित मेडिकेन अस्पताल रेफर कर दिया।
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एम. ए. राम के अनुसार घायल के सिर में गंभीर चोट लगी है, माथे पर टांके लगाए गए हैं तथा कान से रक्तस्राव हो रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा के लिए भेजा गया।
बताया जाता है कि भरत सिंह जारंगडीह स्थित सीसीएल बीएनके-1 रेलवे साइडिंग में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और घायल को बेहतर इलाज के लिए बोकारो ले गए।

राम भक्तों के लिए

गोपो गांव में सरहुल महोत्सव का भव्य उद्घाटन, सांस्कृतिक एकता का संदेश

0

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया_गोमिया प्रखंड के धवैया पंचायत अंतर्गत ग्राम गोपो में सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को सरहुल पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अनुज तथा झामुमो के केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम स्थल पर उनके आगमन पर ग्रामीणों एवं आयोजन समिति द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूरे माहौल में उत्सव की झलक और आदिवासी संस्कृति की समृद्ध छटा देखने को मिली।
अपने संबोधन में श्री महतो ने कहा कि सरहुल पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंध का प्रतीक है। उन्होंने इस पर्व को सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया तथा लोगों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने की अपील की।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

राम भक्तों के लिए

तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलोरो गाड़ी ने ऑटो ( टेंपो ) में मोरी जोरदार टक्कर आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल, गुमला सदर अस्पताल में इलाजरत

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला सदर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीलम ढलान के पास हुए इस दुर्घटना में ऑटो सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो (टेंपो ) पूरी तरह से असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

मेहमानी में जा रहे थे सभी लोग

घायलों ने बताया कि वे कोडरा से एक ऑटो में सवार होकर बडा मेहमानी के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में सीलम ढलान के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 35 वर्षीय सरस्वती देवी, 21 वर्षीय सुष्मिता बड़ाइक, 30 वर्षीय गीतांजलि देवी, 11 वर्षीय भावेश बड़ाइक, ऑटो चालक 19 वर्षीय जीशान और सूंगाकाटा निवासी दशरथ नगेसिया घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद सभी घायलों की हालत देखकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और उन्हें ऑटो (टेंपो ) से सुरक्षित
बाहर निकाला और आनन फानन में इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. पी.सी.के.भगत की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद गुमला सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरार बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium