33.1 C
Ranchi
Friday, June 5, 2026
Advertisement
HomeCrimeकोयला तस्करों पर सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 3.375 टन अवैध कच्चा कोयला...

कोयला तस्करों पर सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 3.375 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिये_बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह में अवैध कोयला खनन और तस्करी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार संध्या को सीआईएसएफ ने छापामारी कर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 3.375 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देशन में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। यह अभियान जारंगडीह स्थित सीसीएल बीएंडके स्टोर के पीछे रेलवे लाइन क्षेत्र, ढोरी एरिया के अमलो चेक पोस्ट तथा दीनदयाल चौक इलाके में संचालित किया गया, जहां कोयला चोरी की गतिविधियों की सटीक सूचना मिली थी।
सहायक कमांडेंट धनंजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में सीआईएसएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जारंगडीह रेलवे लाइन क्षेत्र से 2.435 टन तथा दीनदयाल चौक एरिया से 940 किलोग्राम अवैध कोयला बरामद किया। जब्त कोयले को विधिवत सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया है।
इस कार्रवाई से अवैध खनन और कोयला तस्करी में संलिप्त तत्वों को कड़ा संदेश गया है कि ऐसे गैरकानूनी कार्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अभियान में निरीक्षक निकुंज कुमार, सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, संदीप कुमार, प्रधान आरक्षक संदीप कुमार, आरक्षक महिपाल सिंह सहित अन्य जवानों की सराहनीय भूमिका रही।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading