26.1 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 55

गोमिया में सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग, माकपा ने सौंपा 13 सूत्री ज्ञापन

0

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की गोमिया प्रखंड कमेटी ने शुक्रवार को गोमिया रेलवे स्टेशन प्रबंधक को 13 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए स्टेशन पर सभी प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की।
मौके पर माकपा के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर एवं प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने कहा कि धनबाद रेल मंडल एवं पूर्व मध्य रेलवे द्वारा गोमिया रेलवे स्टेशन की लगातार उपेक्षा की जा रही है। इससे यहां के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि कोलकाता–मद्रास (मदर) एवं कोलकाता–अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव पहले से ही गोमिया में नहीं है। वहीं हाल ही में शुरू की गई धनबाद–भोपाल एवं धनबाद–मुंबई एक्सप्रेस ट्रेनों का भी यहां ठहराव नहीं दिया गया है, जो स्थानीय लोगों के साथ अन्याय है।
नेताओं ने मांग की कि गोमिया रेलवे स्टेशन पर सभी महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव अविलंब सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही 13 सूत्री मांगों में धनबाद–नई दिल्ली, धनबाद–काटपाड़ी (वेल्लोर), हटिया–आसनसोल तथा बरकाकाना–देवघर समेत अन्य ट्रेनों के परिचालन एवं ठहराव की मांग भी शामिल है।
इस दौरान पार्टी के प्रखंड कमेटी सदस्य भोला स्वर्णकार, अजय कुमार, सूरज कुमार, धनंजय कुमार, सुबोध कुमार, कृष्ण कुमार, विजय कुमार, संजय पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे

 

राम भक्तों के लिए

देवघर में पंडा धर्मरक्षिणी सभा ने डीसी को ज्ञापन सौंपा, मंदिर की व्यवस्था को लेकर कई सुुुुझाव दिए गए

0

देवघर : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को बाबा मंदिर की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समाहरणालय में बैठक हुई. बैठक में पुलिस अधीक्षक सौरभ व बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार उपस्थित थे।

बैठक के दौरान डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम जलार्पण, क्राउड मैनजेमेंट, शीघ्र दर्शनम व्यवस्था और वीआईपी पूजा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की.

जलार्पण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई

बैठक के दौरान पंडा धर्मरक्षिणी सभा के सदस्यों ने अपने-अपने सुझावों को डीसी के समक्ष रखा, जिसपर उन्होंने संज्ञान लेते हुए व्यवस्था को और बेहतर करने की दिशा में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

मंदिर की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के अलावा नए फुटओवर ब्रिज निर्माण, क्लॉक रूम, सुगम और सुरक्षित जलार्पण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई, ताकि व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके। साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ, प्रांगण में जल का छिड़काव, पेयजल सुविधा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

बैठक के अंत में पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से डीसी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान उपरोक्त के अलावा पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष श्री सुरेश भारद्वाज, महामंत्री निर्मल झा, उपाध्यक्ष व संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

देवघर डीसी ने विपत्रों की निकासी में सावधानी बरतने का दिया सख्त निर्देश, तीन पालियों में निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों की हुई बैठक 

0

देवघर : झारखंड कई जिलों में उजागर हुए ट्रेजरी घोटाले को लेकर देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने शुक्रवार को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि विपत्रों की निकासी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, प्रक्रियात्मक त्रुटि या वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की सीधी जवाबदेही तय की जाएगी और उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

डीसी ने ऑनलाइन भुगतान और पीएफएमएस पोर्टल के उपयोग के दौरान डिजिटल सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विपत्रों की निकासी के पूर्व वित्तीय नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें : ड़ीसी

उपायुक्त ने एक-एक कर जिला स्तरीय सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड स्तरीय निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, पुलिस विभाग के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया, ताकि विपत्रों के निकासी के पूर्व आवश्यक सावधानी व वित्तीय नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा जिला और वन पदाधिकारी अभिषेक भूषण उपस्थित थे।

बैठक के दौरान डीसी ने चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट किया कि वित्तीय पारदर्शिता और नियमों की सटीकता सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जिला स्तरीय सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (DDO), सभी प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों तथा पुलिस विभाग के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी विपत्र की निकासी से पूर्व उसकी बारीकी से जांच की जाए ताकि कोई तकनीकी या प्रक्रियात्मक त्रुटि न रहे। साथ ही वित्तीय नियमावली के सभी प्रावधानों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त निकासी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने और समय सीमा के भीतर कार्य निष्पादन पर जोर दिया गया।

किसी भी अनधिकृत व्यक्ति से OTP साझा नहीं करने की हिदायत

डीसी ने विशेष रूप से चेतावनी दी कि वित्तीय लेनदेन के दौरान प्राप्त होने वाले OTP (One Time Password) को किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के साथ साझा न करें। डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में कर्मचारियों के समय पर वेतन भुगतान और सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाया दावों (Pension, Gratuity आदि) से जुड़े भुगतान में सावधानी बरतने और किए जाने वाले कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, मधुपुर के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला स्तर के वरीय अधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, डीएसपी सीसीआर, संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर, विपत्र लिपिक, लेखा लिपिक एवं प्रधान सहायक आदि उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कामडारा मिशन चौक में चला सघन जाँच अभियान; 1.52 लाख का जुर्माना वसूला*

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग ने गुरुवार को सख्त रुख अपनाया। जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार, कामडारा क्षेत्र में एक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

मौके पर मौजूद अधिकारी और कार्रवाई

इस अभियान का नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह ने किया। जांच दल ने काम डारा थाना के पास चेकनाका लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली। इस औचक निरीक्षण से नियम तोड़ने वाले चालकों में हड़कंप मच गया। विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई में कुल 1,52,000 (एक लाख बावन हजार) रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इन उल्लंघनों पर रहा विशेष फोकस

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि अभियान का प्राथमिक लक्ष्य सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि उन गलतियों को सुधारना था जो अक्सर जानलेवा दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। जाँच के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष सख्ती बरती गई:

 

*दोपहिया वाहन: बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले और ‘ट्रिपल राइडिंग’ (एक बाइक पर तीन सवारी) करने वाले युवाओं पर कार्रवाई की गई।*

 

*दस्तावेजों की जाँच: ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) और रोड टैक्स जैसे अनिवार्य कागजात नहीं होने पर चालान काटे गए।*

 

*ओवरलोडिंग: टेम्पो और ट्रक, पिकअप वैन में निर्धारित क्षमता से अधिक सामान या सवारी लादकर जान जोखिम में डालने वाले चालकों को पकड़ा गया।*

 

*ध्वनि प्रदूषण: प्रेशर हॉर्न और मल्टी-टोन हॉर्न का उपयोग कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई हुई।*

 

मोटरयान निरीक्षक ने मौके पर पकड़े गए चालकों को व्यक्तिगत रूप से समझाया। उन्होंने बताया कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही न केवल उनकी, बल्कि दूसरों की जान भी ले सकती है। चालकों को भविष्य में सभी यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।

विभाग का संदेश

जिला परिवहन विभाग ने संकेत दिए हैं कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे घर से निकलते समय हेलमेट/सीटबेल्ट का प्रयोग करें और अपने वाहन के सभी कागजात दुरुस्त रखें।

राम भक्तों के लिए

विश्व कला दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच गुमला ने बिखेरे कला के रंग, 240 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित पोद्दार धरमशाला में ‘विश्व कला दिवस’ के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, गुमला द्वारा पोद्दार धर्मशाला में एक भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में गुमला शहर के लगभग सभी प्रमुख स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में करीब 240 बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियाँ इतनी उत्कृष्ट थीं कि वहां मौजूद निर्णायक मंडल और अतिथियों ने उनकी मुक्तकंठ से प्रशंसा की। नन्हे कलाकारों ने कैनवास पर अपनी कल्पनाओं के माध्यम से रंगों का ऐसा जादू बिखेरा, जिसने सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि मारवाड़ी पंचायत के अध्यक्ष पवन जाजोदिया एवं सचिव पवन गाड़ोदिया के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कला अभिव्यक्ति का सबसे सशक्त माध्यम है और ऐसे आयोजनों से बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का मंच मिलता है।प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए सभी 240 प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच और प्रेरणा शाखा के सदस्यों का अहम योगदान रहा। मौके पर मुख्य रूप से मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष संजीव मालानी, सचिव शंकर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष भूषण नर्सरिया।संयोजक टीम पंकज खंडेलवाल, नटवर अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, गोकुल अग्रवाल, रोहित खंडेलवाल। प्रेरणा शाखा अध्यक्ष ज्योति फोगला, अंचल अग्रवाल, पूनम अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह आयोजन न केवल बच्चों की कलात्मक क्षमता को प्रदर्शित करने का माध्यम बना, बल्कि समाज में कला और संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाने में भी सफल रहा।\

राम भक्तों के लिए

लायंस क्लब फैमिली गुमला ने जगाई मानवता की अलख: 48 जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया ‘फूड फॉर हंगर’ उत्सव

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में मानव सेवा को ही ईश्वर की सच्ची सेवा मानते हुए लायंस क्लब फैमिली गुमला द्वारा “फूड फॉर हंगर” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस भावपूर्ण कार्यक्रम के तहत शहर के 48 अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए विशेष रात्रि भोज का आयोजन किया गया, जहाँ क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन साझा किया और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।यह आयोजन केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों के साथ एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बच्चों से सीधा संवाद किया। इस दौरान बच्चों ने अपने सपनों और जीवन के संघर्षों को साझा किया, जिसे सुनकर उपस्थित लोग भावुक हो उठे। सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने आश्रम की वर्तमान व्यवस्थाओं और बच्चों की बुनियादी जरूरतों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण पर भी चर्चा की। क्लब ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी इन बच्चों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।लायंस क्लब इंटरनेशनल के “हम सेवा करते हैं” के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए गुमला की यह इकाई स्वास्थ्य, पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। “फूड फॉर हंगर” इसी कड़ी का एक हिस्सा है, जिसका लक्ष्य समाज को भूख मुक्त बनाना और मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करना है।कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के प्रेसिडेंट लायन शिशिर गुप्ता, सेक्रेटरी लायन सुमित जाजोदिया, लायन रंजीत गुप्ता, अर्चना गुप्ता, नितेश नवीन, शिवानी, प्रकाश गुप्ता, अंजना और क्लब एडमिनिस्ट्रेटर श्वेता गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रेसिडेंट लायन शिशिर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के हर जरूरतमंद तक पहुंचना ही क्लब का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने जागरूक नागरिकों से भी अपील की कि वे ऐसे सेवा कार्यों में आगे आएं ताकि एक संवेदनशील समाज का निर्माण हो सके।

राम भक्तों के लिए

पिट्स मॉडर्न स्कूल का सीबीएसई 10वीं में दबदबा, मेधावी छात्रों व अभिभावकों का सम्मान

0

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया। पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया ने सीबीएसई (SSE) 2026 परीक्षा में एक बार फिर शानदार सफलता हासिल करते हुए शत-प्रतिशत (100%) परिणाम दर्ज किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में भव्य ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसमें सफल विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

इस वर्ष कुल 199 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे और सभी ने सफलता प्राप्त की। परीक्षा परिणाम विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 44 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 95 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत (डिस्टिंक्शन) से ऊपर अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय का गौरव बढ़ाते हुए अनन्या और रिद्धि जायसवाल ने 97.8 प्रतिशत (489/500) अंक लाकर संयुक्त रूप से स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। इसके अलावा भव्या जैन (96.6%), अत्रिका आनंद (95.6%), आहिली भट्टाचार्य (95.2%) एवं आर्यन कुमार (94.8%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने एक सराहनीय पहल करते हुए मेधावी विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी मंच पर सम्मानित किया। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के दृढ़ संकल्प, अनुशासन और सतत प्रयास का परिणाम है। उन्होंने टॉपर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी तथा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सम्मानित अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। वहीं, टॉपर विद्यार्थियों ने अपनी सफलता के अनुभव साझा करते हुए जूनियर छात्रों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अभिषेक विश्वास, महाप्रबंधक, आईईपीएल (ओरिका) गोमिया तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

राम भक्तों के लिए

मेडुसा बेवरेजेस का देशव्यापी विस्तार के तहत झारखंड में प्रवेश

0

News – Ranu

भारत में विस्तार के तहत झारखंड बाजार में उतरने को तैयार मेडुसा बेवरेजेस

बोकारो, अप्रैल 2026: भारत के तेजी से बढ़ते बीयर ब्रांड मेडुसा बेवरेजेस ने झारखंड में अपने विस्तार की घोषणा की है। यह कदम कंपनी के देशभर में विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे पूर्वी भारत में मेडुसा की मौजूदगी मजबूत होगी और यह उन बाजारों पर फोकस करने की रणनीति को दर्शाता है जहां युवा उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है और ग्रोथ की संभावनाएँ ज्यादा हैं।

इस लॉन्च के तहत मेडुसा अपने प्रमुख प्रोडक्ट्स जैसे मेडुसा प्रीमियम बियर, मेडुसा एयर और मेडुसा एक्स हाउस ऑफ द ड्रैगन को बाजार में उतारेगा। ये प्रोडक्ट्स रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो जैसे प्रमुख शहरों में रिटेल दुकानों और लाइसेंस प्राप्त शराब की दुकानों पर उपलब्ध होंगे। मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और स्थानीय साझेदारियों के जरिए कंपनी पूरे राज्य में अपनी पहुंच सुनिश्चित करेगी।

झारखंड इस समय मेडुसा के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बनकर उभर रहा है। बढ़ती आय, तेजी से बढ़ती शहरी आबादी और राज्य की जीवंत संस्कृति इसे प्रीमियम बीयर ब्रांड्स के लिए एक अच्छा अवसर बनाती है।

मेडुसा प्रीमियम बियर अपने स्मूद और संतुलित स्वाद के लिए जानी जाती है, जिसमें हल्का क्रिस्पी फिनिश होता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आसानी से पी जाने वाली बीयर है। वहीं, मेडुसा एयर एक हल्की और ज्यादा ताजगी देने वाली बीयर है, जिसे लंबे समय तक और सामाजिक मौकों पर पीने के लिए डिजाइन किया गया है। इस पोर्टफोलियो के जरिए उपभोक्ताओं को एक तरफ गाढ़े और भरपूर स्वाद का विकल्प मिलता है, तो दूसरी ओर हल्की और लंबे समय तक आसानी से पी जाने वाली बीयर का विकल्प भी मिलता है, जो प्रीमियम बीयर सेगमेंट में बदलती पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

कंपनी के एमडी और सीईओ अवनीत सिंह ने कहा, “झारखंड में यह रणनीतिक विस्तार भारत के पूर्वी क्षेत्र में हमारा पहला कदम है और हम अपने घरेलू नेटवर्क को मजबूत करने के लिए लगातार निवेश करते रहेंगे। मेडुसा एक ब्रांड के रूप में हमेशा उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव देने और बाजार में मौजूद कमियों को पूरा करने पर केंद्रित रहा है। झारखंड के बीयर बाजार में क्षेत्रीय और राष्ट्रीय ब्रांड्स का मिश्रण है। हमें लगता है कि प्रीमियम और आधुनिक बीयर सेगमेंट में, खासकर युवाओं के बीच, अभी काफी संभावनाएं हैं। झारखंड हमारे देशभर में विस्तार की बड़ी योजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत है।“

झारखंड में लॉन्च को आने वाले महीनों में धीरे-धीरे विस्तार दिया जाएगा, क्योंकि मेडुसा अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करेगी और ऑन-ट्रेड व ऑफ-ट्रेड दोनों चैनलों में अपने आउटलेट्स की संख्या बढ़ाएगी।

भविष्य में मेडुसा का लक्ष्य देशभर में अपनी मौजूदगी को और बढ़ाना है। कंपनी पूर्वी और दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में भी प्रवेश करने की योजना बना रही है, साथ ही अपने उत्पादन और वितरण को भी विस्तार देगी। वर्तमान में मेडुसा बियर का दिल्ली में करीब 10% बाजार हिस्सेदारी है, जो इसकी तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। झारखंड में लॉन्च के साथ कंपनी ने अपने राष्ट्रीय विस्तार की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया है।

राम भक्तों के लिए

रेलवे क्रॉसिंग के पास पेंटर का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

0

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया (बेरमो): गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित एक घर के पीछे पेंटर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोइन उद्दीन उर्फ गंदौरी (56 वर्ष) के रूप में हुई है, जो हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपचोक गांव का निवासी था। वह पिछले करीब 40-45 वर्षों से गोमिया में किराए के मकान में रहकर वाहनों एवं अलमारियों की पेंटिंग का कार्य करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोइन उद्दीन का शव उसके किराए के मकान के पीछे जमीन पर पड़ा मिला। शव पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं तथा आसपास खून के धब्बे भी मिले हैं। घटनास्थल से खून से सनी एक लकड़ी भी बरामद की गई है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह देर तक घर से कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। इसके बाद कुछ लोग पीछे के रास्ते से अंदर गए, जहां मोइन उद्दीन मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों ने गोमिया थाना को दी।

सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं आईईएल थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल तेनुघाट भेज दिया।

मौके पर अंचल अधिकारी आफताब आलम भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से खून के नमूने सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

परिजनों के अनुसार, मृतक ने घटना से एक रात पहले करीब 9:30 से 10 बजे के बीच अपनी बहन से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो (ब्लैक शीशा लगी) से एक व्यक्ति घर आया और ‘सोनू’ नाम के व्यक्ति के बारे में पूछताछ करने लगा। इसके बाद अचानक फोन कट गया।

फिलहाल पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है कि उक्त व्यक्ति कौन था और घटना से उसका क्या संबंध है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

राम भक्तों के लिए

नोएडा–गुरुग्राम सहित उत्तर भारत में मजदूरों पर पुलिसिया कार्रवाई निंदनीय: सीटू

0

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया (बेरमो):
उत्तर भारत के नोएडा, गुरुग्राम, मानेसर सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों पर हो रही कथित पुलिसिया कार्रवाई और गिरफ्तारियों के विरोध में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) द्वारा देशव्यापी आह्वान के तहत आईईएल गोमिया स्थित सीटू कार्यालय में प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।
इस अवसर पर सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर एवं राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूर कम वेतन और ठेका प्रथा के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन आंदोलनों को दबाने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जा रहा है तथा आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मजदूर नेताओं समेत कई श्रमिकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में मजदूरों को मात्र 10 हजार से 13 हजार रुपये तक वेतन दिया जा रहा है, जबकि उनसे 12 घंटे तक काम लिया जाता है। ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता और न ही बोनस की कोई व्यवस्था है। ऐसे में मजदूरों को लगभग 333 रुपये प्रतिदिन की दर से काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
सीटू नेताओं ने कहा कि यह केवल औद्योगिक विवाद नहीं, बल्कि मजदूरों के अधिकारों को दबाने और कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने की साजिश है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा करते हुए इसे श्रमिक विरोधी कदम बताया।
सीटू ने सरकार से मांग की है कि मजदूरों पर हो रही दमनात्मक कार्रवाई और गिरफ्तारियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपये प्रति माह सुनिश्चित करने तथा 8 घंटे कार्य दिवस लागू करने की गारंटी दी जाए।
प्रेस विज्ञप्ति के दौरान सीटू के जिला कमेटी सदस्य शंकर पासवान, अजय कुमार नायक एवं धनंजय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium