32.1 C
Ranchi
Saturday, June 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया में सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग, माकपा ने सौंपा...

गोमिया में सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग, माकपा ने सौंपा 13 सूत्री ज्ञापन

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की गोमिया प्रखंड कमेटी ने शुक्रवार को गोमिया रेलवे स्टेशन प्रबंधक को 13 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए स्टेशन पर सभी प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की।
मौके पर माकपा के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर एवं प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने कहा कि धनबाद रेल मंडल एवं पूर्व मध्य रेलवे द्वारा गोमिया रेलवे स्टेशन की लगातार उपेक्षा की जा रही है। इससे यहां के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि कोलकाता–मद्रास (मदर) एवं कोलकाता–अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव पहले से ही गोमिया में नहीं है। वहीं हाल ही में शुरू की गई धनबाद–भोपाल एवं धनबाद–मुंबई एक्सप्रेस ट्रेनों का भी यहां ठहराव नहीं दिया गया है, जो स्थानीय लोगों के साथ अन्याय है।
नेताओं ने मांग की कि गोमिया रेलवे स्टेशन पर सभी महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव अविलंब सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही 13 सूत्री मांगों में धनबाद–नई दिल्ली, धनबाद–काटपाड़ी (वेल्लोर), हटिया–आसनसोल तथा बरकाकाना–देवघर समेत अन्य ट्रेनों के परिचालन एवं ठहराव की मांग भी शामिल है।
इस दौरान पार्टी के प्रखंड कमेटी सदस्य भोला स्वर्णकार, अजय कुमार, सूरज कुमार, धनंजय कुमार, सुबोध कुमार, कृष्ण कुमार, विजय कुमार, संजय पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading