25.3 C
Ranchi
Sunday, July 5, 2026
Advertisement
Home Blog Page 653

राय पंचायत के ग्रामीणों ने खलारी सीओ को अवैध बंदोबस्ती रदद् करने की मांग को लेकर सौंपा आवेदन

0

खलारी। खलारी प्रखंड के राय पंचायत अंतर्गत झारखंडी मंदिर पुरनीराय में जितिया जतराटांड़, शुक्रवार बाजार, रामनवमी मेलाटांड़ एवं दशकर्मा घाट पर दो व्यक्तियों द्वारा गुप्त रूप से किए गए अवैध बंदोबस्ती को रदद् करने को लेकर पंचायत के मुखिया के अगुवाई में ग्रामीणों ने गुरुवार को खलारी अंचलाधिकारी शिशुपाल आर्य को जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त एक आवेदन सौंपा। आवेदन में बताया गया है कि खाता संख्या 124 प्लॉट संख्या 2172 में कुल रकबा 17 एकड़ 60 डिसमिल जमीन है जिसमें एक एकड़ 94 डिसमिल जमीन पुरनीराय के संतोष महतो एवं दो एकड़ जमीन डुन्डु बमने के लखन महतो नामक दो व्यक्तियों द्वारा गुप्त रूप से बंदोबस्त करवा लिया गया है। उक्त जमीन पर 70 वर्षों से जितिया जतरा मेला, शुक्रवार बाजार, रामनवमी मेला एवं दशकर्मा घाट के उपयोग में लिया जाता है और उक्त गैरमजरूआ जमीन में ही पुरनी राय मिडिल स्कूल फुटबॉल मैदान एवं जल मीनार बना हुआ है। इस जमीन पर प्रत्येक वर्ष सोहराय जतरा और पशु मिलन का आयोजन किया जाता है बाकी जमीन में पशुओं का चारागाह है जिसपर दोनों व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण कर कब्जा किया जा रहा है। आवेदन में पुरनीराय, बम्बई होटल, गुणागढ़ा, ठरहा, चुनाभठा, राय स्टेशन एवं आसपास के ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से आग्रह करते हुए उक्त जमीन की बंदोबस्ती रदद् करते हुए मुक्त करने की मांग की है। दिए गए आवेदन की प्रतिलिपि उपायुक्त राँची, मुख्यमंत्री सचिवालय रांची, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, भूमि बंदोबस्त पदाधिकारी रांची, थाना प्रभारी खलारी एवं अन्य पदाधिकारीयों को दी गई है।
आवेदन सौंपते वक्त सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/hotsaree4.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

डकरा गुरुद्वारा चौक के समीप पंजाब नेशनल बैंक का पहला बीसी का हुआ उद्घाटन

0

खलारी। डकरा गुरुद्वारा चौक के समीप गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक का पहला बिजनेस कोरेस्पोंडेंट पॉइंट का उद्घाटन किया गया। पॉइंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पीएनबी खलारी शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि समाज सेवी असर्फी राम, यूनियन नेता बीएन दुबे एवं पत्रकार सुनील कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर  किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि श्री कुमार ने बताया कि यह पहला बीसी ( बिजनेस कोरेस्पोंडेंट ) पॉइंट है जहाँ एक बैंक के कुछ एक कार्य छोड़ कर बैंक की सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी। मुख्य ब्रांच में किसी भी तरह की असुविधा जैसे कि लिंक फेल या अन्य कारणों के कारण नहीं होने वाले सारे कार्य यहाँ पर कराए जा सकते हैं जो निःशुल्क हैं। ग्राहकों को किसी भी कार्य के लिए अतिरिक्त भुगतान नहीं करनी होगी। यह बीसी पॉइंट एक तरह का बैंक का छोटा स्वरूप है जिसके खुलने से आम जनों को काफी सहूलियत होगी। संचालक विकास कुमार चौहान ( विक्की ) ने बताया कि पॉइंट पर पैसों का लेन देन, खाता अपडेट, सीसीएल कर्मियों का तनख्वाह का भुगतान, चेक से भुगतान, फिक्स डिपॉजिट, नया खाता खोलने, ऋण या किसी तरह के मामले का निपटान आदि जैसे सारे कार्य किये जायेंगे जो एक बैंक में होता है और इसके लिए ग्राहकों को कोई अतिरिक्त शुक्ल नहीं देना होगा। वहीं बीसी पॉइंट खुलने पर अतिथि असर्फी राम, बीएन दुबे एवं सुनील कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस पॉइंट से डकरा, मोहन नगर एवं आसपास के ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी उन्हें खलारी नहीं जाना पड़ेगा उनके सारे कार्य यहीं पर हो जाएंगे। अतिथियों ने आग्रह करते हुए ब्रांच मैनेजर मुकेश कुमार से डकरा में एक एटीएम लगाने की भी मांग की। मौके पर सुनेसा केरकेटा, अवधेश राय, विकास कुमार, रमेश चौहान, आनंद तुरी, नितीन कुमार, श्रीकांत ठाकुर, संजय कुमार, गोलू, लवकुश, मंदीप चौहान, कुंदन साव, विशाल कुमार, रंजीत करमाली, आकाश कुमार, सन्नी चौहान आदि लोग उपस्थित थे।

 

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/speakers1.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह एसडीओ ने इस बार तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी,13 अगस्त को बड़ा चौक पर होगी भारत माता की आरती

0

गिरिडीह : ज़िले में लागू निषेधाज्ञा की वजह से सदर अनुमंडलाधिकारी विशालदीप खालखो ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा के लिए पूर्व में दी गयी अनुमति को रद्द करते हुए किसी भी प्रकार की यात्रा या जुलूस नहीं निकालने का आदेश दिया है तथा 13 अगस्त को बड़ा चौक पर भारत माता की आरती एवं प्रसाद वितरण करने की अनुमति प्रदान की है। गिरिडीहवासियों से अपील है कि प्रशासन का सहयोग करते हुए इस वर्ष हम तिरंगा यात्रा का आयोजन नहीं कर पा रहे हैं, परंतु सभी को 13 अगस्त को बड़ा चौक हनुमान मंदिर के समीप भारत माता की आरती एवं प्रसाद ग्रहण करने के लिए प्रातः11:30 बजे आमंत्रित कर रहे हैं।

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/silk4.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग सदर प्रखंड में प्रमुख के अध्यक्षता में सदर पंचायत के सभी पंचायत समिति सदस्यों के साथ एक बैठक आहूत की गई

0

बैठक में यह चर्चा किया गया प्रखंड कार्यालय में जानबूझकर कार्य प्रखंड विकास पदाधिकारी के प्रति उदासीन रवैया है आज तक प्रखंड कार्यालय में दिव्यांगों के लिए दिव्यांग पाठ का निर्माण नहीं किया गया जिससे दिव्यांगों के आवागमन में परेशानी होती है सर्व साधारण के लिए शौचालय की स्थिति बत्तर हालात में है प्रखंड कार्यालय में पेयजल की सुविधा नहीं है प्रखंड के कार्यक्रमों में प्रमुख उप प्रमुख एवं पंचायत समिति सदस्यों की उपेक्ष की जाती है यदि यही रवैया रहा तो सभी पंचायत समिति सदस्य एवं प्रमुख उप प्रमुख सहित राज्यपाल को हम सब सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय अगले बैठक में लिया जाएगा बैठक में मौजूद प्रमुख बीना देवी को प्रमुख रविकांत सिंह मुकेश कुमार करवे कला रूबी देवी सिंघानी संगीता देवी मेरू पचायत किरण देवी बड़ासी पंचायत नीलम देवी सिंदूर पंचायत सभी उपस्थित थे

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/powerbank1.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

कटकमसांडी के युवा पत्रकार विकास कुमार पांडेय का हुआ आकस्मिक निधन, सदर विधायक ने जताई गहरी संवेदना

0

हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी के रेबर पंचायत बलिया गांव के रहने वाले युवा पत्रकार विकास कुमार पांडेय (उम्र करीब 30 साल) के आकस्मिक निधन की सूचना से मर्महित और स्तब्ध हूं ।

युवा पत्रकार विकास कुमार पांडेय दैनिक खबर मंत्र के कटकमसांडी संवादाता है। लिवर सिरोसिस की परेशानी के बाद रिम्स में इलाजरत थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली ।

युवा पत्रकार विकास कुमार पांडेय के निधन पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से उनके पुनीत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा दिवंगत के शोकाकुल परिजनों को इस दुख से उभरने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की विकास कुमार पांडेय का आकस्मिक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है ।

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/bag1.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 48वां जन्म दिवस पूरे हर्षोल्लास मनाया गया

0

आज दिनांक दिन गुरुवार को हजारीबाग नगर मंडल संयोजक मंडली द्वारा झामुमो के तत्वधान में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 48वां जन्म दिवस पूरे हर्षोल्लास से स्वर्ण जयंती पार्क में केक काट कर मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर कमल नयन सिंह विशिष्ट अतिथि मोहम्मद अजहर अंसारी दिलीप वर्मा थे।
जन्म उत्सव उपरांत हजरत दाता मदारा शाह के मजार पर चादरपोशी कि गई जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लम्बी उम्र की कामना की गई साथ साथ पूरे झारखंड में अमन चैन बनी रहे दिन दुगना रात चौगना चौतरफा विकास हो इसकी दुआ भी की गई इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सरफराज अहमद और कमाल कुरैशी की अहम भूमिका रही इस कार्यक्रम में उपस्थित चंदन सिंह,मोहम्मद सलीम, वकार अहमद, दिलीप यादव ,मनोज मोदी, अनवर हुसैन ,नईम राही, नंदू प्रसाद ,निसार अहमद, सादा भासनी ,मोहम्मद अख्तर मोहम्मद बब्बन, वसीम अकरम ,अजय सा, नौशाद आलम ,जावेद ,समीर, पिंटू, महेश विश्वकर्मा ,अब्दुल करीम, हम्दुल्लाह हरीम ,अल्फाज खान, शाहनवाज ,अहमद खान अन्य कार्यकता उपस्थित थे

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/carvacum2.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

औरा पंचायत अंतर्गत स्वर्गीय संतोष महतो की याद में एक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

0

औरा पंचायत अंतर्गत स्वर्गीय संतोष महतो की याद में एक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन ग्राम दामा में किया गया। मैच का उद्घाटन स्थानीय जिला परिषद सदस्या श्रीमती रीता देवी ने टॉस करके किया । विशिष्ट अतिथि के रूप में , जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री छोटेलाल यादव ,उप प्रमुख श्री हरेंद्र सिंह, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि श्री महेश महतो ,स्थानीय पंचायत समिति प्रतिनिधि योगेंद्र यादव , उमेश महतो,उप मुखिया जितेंद्र कुमार, कुसमरजा के उप मुखिया एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे।

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/redmi1.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

पैसरा में सोना सोबरन योजना के तहत धोती साड़ी का वितरण किया गया

0

बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के पैसरा में जन वितरण प्रणाली दुकान के डीलर दुलारचंद महतो के यहां सोना सोबरन योजना के तहत के धोती साड़ी और लूंगी का लाभुकों के बीच वितरण किया गया, जिसका मुख्य अतिथि 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, मुखिया चिंता देवी, पूर्व मुखिया अशोक रविदास के द्वारा धोती साड़ी योजना का शुभारंभ किया गया। 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने कहा झारखंड सरकार का यह महत्वाकांक्षी योजना है इससे गरीब लोगों को काफी फायदा होगी। इस योजना का लाभ सभी लोगों को आवश्यक रूप से लेना चाहिए। मौके पर जुगल राम, शंकर दयाल प्रसाद, कैला महतो, नारायण महतो, विमल महतो, भीखन पंडित, शांति देवी, राधा देवी, सेवली देवी, गौरी देवी, नंदिया देवी,रेनू देवी, सुमन देवी, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी,गीता देवी, के अलावे सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
News – Vijay Chaudhary

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/silk1.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह : माइनिंग टास्क फोर्स एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी का मिला निर्देश

0

गिरिडीह : माइनिंग टास्क फोर्स एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जहां-जहां अवैध खनन की सूचना प्राप्त हो रही है, वहां एफआईआर दर्ज की जा रही है। अंचलाधिकारी तथा सभी संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि अधिक से अधिक स्थानों पर अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी करें। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी ने कहा कि प्रदूषण से वातावरण दूषित होने की 6 शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिनमें चार की जांच कर प्रतिवेदन विभाग को भेजा गया है। वहीं 2 पर अभी कार्रवाई चल रही है।

सीसीएल जीएम ने कहा-अवैध खनन रोकने के लिए ज्वाइंट एक्शन जरूरी

सीसीएल के जीएम ने बताया कि अवैध खनन को रोकने के लिए ज्वाइंट एक्शन की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ इसके लिए बैठक की जा रही है। डीएसपी वन एवं एसडीपीओ सदर ने बताया कि अवैध खनन के वाहनों पर संबंधित पदाधिकारियों द्वारा एफआईआर की जानी चाहिए, जो कि नहीं की जा रही है। वहीं रोड सेफ्टी की बैठक में डीएसपी-dsp1 ने बताया कि पुलिस के द्वारा विभिन्न विद्यालयों में रोड सेफ्टी से संबंधित अवेयरनेस ड्राइव किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां पुल-पुलिया हैं. उनके किनारे रंबलर स्ट्रिप लगाना चाहिए। इसके नहीं होने के कारण काफी दुर्घटनाएं होती हैं। सड़कों पर कहीं भी साइनेज नहीं है। कई स्थानों पर सड़कों पर गड्ढे हैं, जिसके कारण सड़क दुर्घटना होने की संभावना रहती है।

डीसी ने सभी अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर काम करने का दिया निर्देश

अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा ने कहा कि ऐसे सभी पुल-पुलिया को चिन्हित कर वहां पर रंबलर स्ट्रिप और साइनेज लगाया जाएगा। वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि विद्यालय के आसपास साइनेज एवं जेबरा क्रॉसिंग होना जरूरी है। परिवहन विभाग के पदाधिकारी ने कहा कि वाहनों की कई स्थानों पर जांच की जा रही है। डीसी ने सभी अधिकारियों की बात सुनने के बाद कहा कि सभी विभाग समन्वय स्थापित कर काम करें। बैठक पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा,  आईएएस प्रशिक्षु दीपेश कुमारी, डीएसपी 1, एसडीपीओ सदर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ, अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर, उपनगर आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा सहित अन्य संबंधित है पदाधिकारी मौजूद थे।

डीसी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर भी बैठक की, सुबह निकलेगी प्रभातफेरी

इसके बाद गिरिडीह में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के समारोह की तैयारी को लेकर एक बैठक की। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह का आयोजन झण्डा मैदान में करने का निर्णय लिया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त की सुबह 7:00 बजे प्रभातफेरी शहर के विभिन्न मार्गों पर निकालने का निर्णय लिया गया। प्रभातफेरी के लिए सभी स्कूलों की छात्र/छात्राएं झण्डा मैदान में एकत्रित करने को कहा गया। इस कार्य के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अनुमण्डल पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर अपने स्तर से समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। वहीं यातायात पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रभातफेरी से संबंधित मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संधारित करेंगे एवं प्रभातफेरी के लिए निर्धारित समय अवधि एवं मार्ग में वाहनों का प्रवेश सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बन्द रखेंगे। परेड में 12 प्लाटून भाग लेंगी, जिनका पूर्वाभ्यास 11 से 13 अगस्त तक होगा। वहीं बैंड की टीम कस्तूरबा गांधी विद्यालय, जमुआ की रहेंगी।

राम भक्तों के लिए

हमें अपनी जमीनों से,जंगलों से खाने को अन्न चाहिए – टाइगर जयराम महतो

0
jairam mahto
jairam mahto

टाइगर जयराम महतो के फेस्बूक वाल से – सर्वविदित है कि हमारा झारखंड अकेले देश को 40 से 45 फ़ीसदी खनिज उपलब्ध करवाता है अर्थात यहां की मिट्टी के नीचे खनिज है यानी मिट्टी का मूल्यवान हुई.. किंतु दुर्भाग्य है यहीं की मिट्टी कौड़ी के भाव बिक रही है.. और सबसे ज्यादा क्रय करने वाले व्यक्ति बाहरी अधिकारी और उद्योगपति हैं.. यहां की माटी को बेचने में यहां के रसूखदारों का भी योगदान बहुत है.. जमीनें भी हमारी छीनी गई और बेघर, विस्थापन और पलायन भी हमारा ही हुआ.. हमने विकास के नाम पर अपनी जमीनें दान दी पर हमें ही विकास में भागीदारी नहीं मिली.. हमारी जमीनों पर कल-कारखाने लगे पर हमें ही नौकरी नहीं मिली.. हमारी जमीनों पर स्कूल-कॉलेज बने, पर हमें ही वहां पर नामांकण नहीं मिला.. हमारी जमीनों पर अस्पताल बने, पर हमने ही ईलाज के आभाव में सड़कों पर ही दम तोड़ दिए.. अगर इसी को विकास कहते हैं, फिर मैं तो इस विकास से संतुष्ट नहीं हूँ.. इन्हीं अनैतिकता, धृष्टता अमानवीयता, असंवैधानिकता के कारण झारखंड में नक्सलवाद की क्रांति गूंज रही है…

 

 

 

हमें अपनी जमीनों से,जंगलों से खाने को अन्न चाहिए..

पर बेईमानों को व्यापार करने के लिए लकड़ी चंदन चाहिए..

एक आम व्यक्ति हथियार तब उठाता है जब वह होता बेबस और लाचार है..

और अक्सर क्रांति का नाम हो जाता है हिंसा जब घर में ही छिन जाता अधिकार है

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/carvacum1.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium