23.1 C
Ranchi
Tuesday, September 17, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariप्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत का क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण...

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत का क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण किया

खलारी। खलारी प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार के द्वारा लपरा पंचायत का क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण किया गया।इस दौरान नावाडीह ग्राम में मनरेगा योजना से संचालित सावित्री देवी का बिरसा संवर्धन सिंचाई कूंप निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। उसके पश्चात राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नावाडीह में आगामी लोकसभा के मद्देनजर मतदान केंद्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधा को देखा गया साथ ही विद्यालय में मिल रहे मध्याह्न भोजन की भी जांच की गई।

नावाडीह ग्राम के ही सरिता देवी के जमीन पर अबुआ आवास योजना का अभिन्यास (lay out) कनीय अभियंता के द्वारा किया गया।वहीं लपरा पंचायत के महुआटांड़ में आदिम जनजाति समूह के बिरहोरों के लिए JANMAN योजना के तहत बन रहे आवास का निरीक्षण किया गया साथ ही जल्द जल्द से कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया।राजकीयकृत मध्य विद्यालय लपरा में मतदान केंद्र संख्या 1 और 2 में मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जांच किया गया। अंत में पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम में लपरा पंचायत मुखिया पुतुल देवी, ग्राम प्रधान रविन्द्र मुंडा, प्रखंड समन्वयक किशोर कुजूर, कनीय अभियंता रमेश कुमार गुप्ता, जनसेवक आदित्य नाथ झा उपस्थित थे।

News – Kumar Prakash.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments