20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariछत्तीसगढ़ी एकता मंच की महिला कमेटी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया...

छत्तीसगढ़ी एकता मंच की महिला कमेटी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

खलारी। संत गुरु घासीदास सतनाम भवन में शुक्रवार की रात छत्तीसगढ़ी एकता मंच की महिला कमेटी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत जैतखाम में पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया गया। उसके बाद महिला कमेटी के द्वारा सामूहिक रूप से केक काटा गया एवं एक दूसरे को महिला दिवस की शुभकामना दी गई।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम महिलाओं के द्वारा प्रस्तुत की गई, साथ ही साथ महिलाओं के द्वारा कई प्रकार के खेल भी खेले गए। रात में महिला कमेटी के द्वारा नास्ता भोजन की व्यवस्था भी की गई थी । इस अवसर पर अमेरिका देवी, मीना देवी, रजनी देवी, पुष्पा देवी, भगवती देवी, गायत्री देवी, निशु देवी, क्रांति देवी, अहिल्या देवी, निशा देवी, कुमारी देवी,सोनई बाई केवट , अनीता देवी, राम बाई, निर्मला देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी। पूरे कार्यक्रम का संचालन निशु देवी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन अमरिका देवी के द्वारा किया गया।

News – Kumar Prakash.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading