25.1 C
Ranchi
Thursday, September 19, 2024
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaघाघरा नगड़ी ढलान के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग...

घाघरा नगड़ी ढलान के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग हुए घायल

घाघरा प्रखंड मुख्यालय नगड़ी ढलान के समीप शनिवार को दिन के 4 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में लातेहार जिला नेतरहाट केराखार निवासी प्रतीक बैग और अनुज कुजूर दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज हेतु गुमला रेफर कर दिया गया है।

नेतरहाट की ओर से एक बोलेरो वाहन आ रही थी। वही घाघरा की ओर से विपरीत दिशा से बाइक सवार दोनों व्यक्ति अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में नगड़ी ढलान घाघरा के समीप बोलेरो वाहन ने सीधे टक्कर मार दी फलस्वरुप दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार नशे में थे। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने पुलिस को उक्त घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments